Kerala Lockdown: केरल में 8 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लगाया जाएगा लॉकडाउन

Kerala Lockdown: केरल में 8 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लगाया जाएगा लॉकडाउन

नई दिल्ली, 06 मई: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केरल में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। केरल सरकार ने गुरुवार (06 मई) को कोविड-19 की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 8 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि केरल में 8 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन रहेगा। केरल में एक दिन में 42, 000 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। केरल में फिलहाल 25 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट है।

Kerala

केरल में 5 मई को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41,953 नए मामले सामने आए हैं और 58 मौतें हुई हैं। केरल में कोरोना के 3,75,658 एक्टिव मरीज हैं, जिनका कोरोना से इलाज चल रहा है। केरल में अब तक कोरोना से 5,565 मौतें हुई हैं। राज्य में 13,62,363 मरीज रिकवर हो गए हैं।

बता दें कि दक्षिण भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 50,112 नए मामले सामने आए हैं और 346 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल कोविड पॉजिटिव मामले 17,41,046 है, जिसमें से 4,87,288 मरीज एक्टिव हैं।

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित लगभग हर राज्यों लॉकडाउन लगाया गया है।

देशभर में 06 मई को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं और 3,980 मौते हुए हैं। देश में कोविड से अब तक 2,30,168 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 35,66,398 है और 1,72,80,844 लोग ठीक हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+