मजदूर बना मॉडल: 60 वर्षीय शख्स पहले केरल में करता था दिहाड़ी मजदूरी, अब बन गया मॉडल, जानें कैसे बदली किस्मत
मजदूर बना मॉडल: 60 वर्षीय शख्स पहले केरल में करता था दिहाड़ी मजदूरी, अब बन गया मॉडल, जानें कैसे बदली किस्मत
नई दिल्ली, 15 फरवरी: सोशल मीडिया पर अक्सर कई बार हमें ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिसपर हम आसानी से यकीन नहीं कर पाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। केरल के रहने वाले एक 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर प्रोफेशनल मॉडल बन गया है और उसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये सब कमाल करके दिखाने वाला एक फ्रोटोग्राफर है, जिसने एक मजदूर को मॉडल बना दिया।

अपने सुपर लुक से धूम मचा रहा है ये शख्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर केरल के कोझिकोड का रहने वाल हैं। जो हर दिन मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। शख्स का नाम मम्मिक्का है। मम्मिक्का को पूरे इलाके में ज्यादातर लोगों ने फीकी लुंगी और शर्ट में देखा है। लेकिन मॉडल बनने के बाद मम्मिक्का अपने सुपर ग्लैम मेकओवर और लुक से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।

सूट-बूट और आईपैड के साथ मजदूर ने कराई शूटिंग
मम्मिक्का के रूप में पहचाने जाने वाले दिहाड़ी मजदूर ने हाल ही में केरल के एक स्थानीय ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है। ये ब्रांड लड़कों और परुषों के लिए कपड़े बनाती है। फोटोशूट में मम्मिक्का सूट-बूट और आईपैड के साथ देखे जा रहे हैं। उन्होंने एक-दो पोज कार और सन ग्लॉस के साथ भी दिए हैं।

फोटोग्राफर ने देखी मजदूर में मॉडलिंग की प्रतिभा
फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने जब पहल बार मम्मिक्का को मजदूरी करते देखा तो उन्हें लगा कि ये मॉडलिंग भी कर सकते हैं। ये फोटोग्राफर शारिक वायलिल ही थे जिन्होंने इस दिहाड़ी मजदूर में मॉडलिंग की प्रतिभा को देखा।

लोगों ने कहा- ये हीरो लग रहे हैं
फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर मम्मिका की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसको देखकर कई लोगों ने कमेंट किया था कि ये एक्टर विनायकन जैसे लग रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया कमाल
बाद में जब सूट के ब्रांड की असाइनमेंट फोटोग्राफर शारिक वायलिल के पास आई तो शारिक किसी और के बारे में नहीं बल्कि मम्मिका के बारे में सोचा। शारिक को लगा कि ये एक नया आइडिया हो सकता है। जिसके बाद फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने मेकअप आर्टिस्ट मजनस से बात की। मेकअप आर्टिस्ट मजनस ने ही मम्मिक्का को नया मेकओवर दिया। मेकअप आर्टिस्ट मजनस को उनके मेकअप अस्स्टिेंट आशिक फुआद और शबीब वायलिल ने साथ दिया।

मजदूर से मॉडल बने मम्मिक्का ने कहा- बहुत खुश हूं और मॉडलिंग करना चाहता हूं
मजदूर से मॉडल बने मम्मिक्का का अब एक इंस्टाग्राम पेज है जहां नियमित कपड़ों के साथ-साथ मेकओवर में उनकी तस्वीरें साझा की गई हैं। वह अब कोझीकोड में अपने मूल वेन्नक्कड़, कोडिवल्ली में एक नायक हैं। मम्मिक्का इस सफलता से खुश हैं और उनका कहना है कि अगर उन्हें नियमित नौकरी के साथ-साथ प्रस्ताव मिले तो वह मॉडलिंग जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications