केजरीवाल का गिरनार अपार्टमेंट फिर हुआ गुलजार
नई दिल्ली। यूपी में पुरानी कहावत है, हारे को हरिराम। पिछला लोकसभा चुनाव काशी से हारने के बाद अरविंद केजरीवाल जब फिर से रहने के लिए राजधानी से सटे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में रहने के लिए पहुंचे तो उनके समर्थकों से लेकर मीडिया ने उनसे दूरिया बना ली थीं। इक्का-दुक्ला ही लोग इधर आते थे।
पर दिल्ली में बेहतरीन सफलताके बाद इधर फिर से लोगों की भीड़ जमा होने लगी है। कुछ चैनलों की ओबी वैन हमेशा इधर खड़ी रहती है कि जरूरत पड़ने पर ब्रेंकिग न्यूज दी जा सके।
कौन आता था
गिरनार अपार्टमेंट से सटे एक अपार्टमेंट में रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और केजरीवाल के मित्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इधर हालात बिल्कुल बदल गए थे। केजरीवाल के कुछ करीबी साथी जैसे मनीष सिसोदिया, आशुतोष और गोपाल य ही इधर आते थे। पर वक्त बदला तो गिरनाए अपार्दमेट में भी माहौल बदल गया। अब इधर चहल-पहल रहने लगी है। यूपी पुलिस के बहुत से जवान उनके घर के आगे चौकसी कर रहे होते हैं।
नए बंगले में जाएंगे
इस बीच, यह तय है कि वे इधर लंबे समय तक नहीं रहेंगे। वे लुटियन दिल्ली के किसी बंगले में रहेंगे। खबर है कि वे महादेव रोड के बंगले में रहेंगे। वहां पर उन्हें बंगला आवंटित होने की पूरी-पूरी संभावना है।
महादेव रोड में सात बैड रूम के बंगले हैं। इनमें राज्यमंत्री और भारत सरकार के दूसरे आला अफसर रहते हैं। ये इलाका संसद से एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है।
जानकार दावा कर रहे हैं कि केजरीवाल के परिवार के कुछ सदस्यों ने महादेव रोड के बंगले को देख भी लिया है। वे उसकी लोकेशन से संतुष्ट हैं। अगर उन्हें यह बंगला पसंद आ जाता है,तो उसे तैयार करने का काम फौरन शुरू हो जाएगा।
मंत्री कहां रहेंगे
दिल्ली कैबिनेट के सभी सदस्यों को मोतीबाग में बंगले मिल सकते हैं। वहां पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए बंगले आवंटित हैं। कुछ बंगले राजनिवास मार्ग पर भी है दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए। इधर ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को भी बंगला मिल सकता है।













Click it and Unblock the Notifications