केजरीवाल का सीएम चन्‍नी पर तंज, 'दुनिया का पहला सीएम जो बाथरूम में भी जनता से मिलता है'

'दुनिया का पहला सीएम जो बाथरूम में भी जनता से मिलता है' केजरीवाल का पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी पर तंज

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को अब बिलकुल नजदीक हैं। पंजाब में कांग्रेस से सत्‍ता हथियाने की फिराक में नजर आ रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी खासी सक्रिय है। वहीं दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं ।

kezriwal

गुरुवार को दिल्‍ली अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुक्‍तसर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा का हवाला देते हुए कहा कि ये दुनिया के अकेले ऐसे मुख्‍यमंत्री हैं जो जनता से बाथरूम में भी मिलते हैं। केजरीवाल ने चन्‍नी के उस साक्षात्‍कार का हवाला दिया जिसमें उन्‍होंने कहा कि मैं 24 घंटे लोगों से मिलता हूं। मैं ड्राइंग रूम, हॉल, बाथरूम में लोगों से मिलता हूं। इस पर तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा मुझे लगता है कि वह दुनिया के इतिहास में पहले सीएम हैं जो बाथरूम में लोगों से मिलते हैं। उन्‍होंने कहा मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था, इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरामदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं। वह दुनिया के इतिहास में पहले सीएम हैं जो बाथरूम में लोगों से मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+