Kejriwal Returns : विपश्यना ध्यान केंद्र से दिल्ली वापस आए सीएम अरविंद केजरीवाल, आते ही किया ट्वीट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों के विपश्यया ध्यान केंद्र से दिल्ली लौट आए हैं। आते ही उन्होंने यह घोषणा की है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 100 से भी ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाने में सफल रहेगी। दिल्ली: RTI से खुलासा- केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया शराब कारोबार, विरोध शुरू

10 दिनों के बाद लौटे
गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों से केजरीवाल धर्मकोट स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र में थे और गुरुवार को वहां से रवाना होने से पहले यह बात उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताई। इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी ट्वीट के ज़रिए भी दी। महिला सुरक्षा पर आरटीआई ने खोली केजरीवाल सरकार की पोल
ट्वीट से दी बेहतर होने की जानकारी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात से साफ इंकार किया कि आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले पंजाब में अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली है। अपने ट्वीट के ज़रिए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दस दिनों तक विपश्यना ध्यान केंद्र में रहने के बाद अब वह बेहतर और एनर्जी से भरपूर महसूस कर रहे हैं।
Returning back from 10 day Vipassna course. Feeling v fresh n energetic
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 11, 2016
केजरीवाल सड़क के रास्त चंडीगढ़ से होते हुए दिल्ली आए। वह 1 अगस्त को धर्मशाला पहुंचे थे और 12 अगस्त को दिल्ली आने वाले थे लेकिन वह एक दिन पहले ही लौट आए। ऐसा माना जा रह है कि उनको ध्यान कोर्स पूरा हो गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications