केदारनाथ की जिस गुफा में पीएम मोदी ने लगाया में ध्यान, अब क्या है वहां बुकिंग का हाल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की एक गुफा में ध्यान किया था। पीएम मोदी के दौरे के बाद केदारनाथ की इस रुद्र गुफा ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। पीएम मोदी के दौरे के बाद रुद्र गुफा एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। वहीं, इस गुफा से जुड़ी अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ध्यान के लिए ये गुफा हाउसफुल चल रही है। अक्टूबर, 2019 तक की सारी बुकिंग पहले ही हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने लगाया था ध्यान
अब केदारनाथ की ये गुफा स्पेशल टूरिज्म प्वाइंट बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के दौरान 18 मई को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद इस गुफा में ध्यान लगाया था। पीएम मोदी ने इस गुफा में पूरी रात गुजारी थी। इसी के बाद इस गुफा में जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। पिछले 65 दिनों में यहां 46 श्रद्धालु ध्यान लगा चुके हैं। अब अक्टूबर, 2019 तक गुफा में ध्यान करने वालों की बुकिंग फुल चल रही है।

अक्टूबर 2019 तक बुकिंग पूरी हुई
गढ़वाल मंडल विकास निगम के मुताबिक, अभी तक गुफा के जरिए 95 हजार रु की आमदनी प्राप्त हुई है। यहां रात्रि प्रवास के लिए 1500 रु और दिनभर के लिए 990 रु का शुल्क लिया जाता है। पीएम मोदी के दौरे के तुरंत बाद, मई महीने में इन गुफाओं को चार बुकिंग मिली, इसके बाद जून में 28 बुकिंग, जुलाई में 10, अगस्त में 8, सितंबर में 19 और अक्टूबर में 10 बुकिंग हुई थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि अक्टूबर तक इस गुफा की बुकिंग फुल है।

पीएम मोदी के दौरे के बाद बढ़ी बुकिंग
गढ़वाल मंडल विकास निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि चूंकि यह गुफा सुदूर क्षेत्र में है और खास तौर से ध्यान को बढ़ावा देने लिए है, ऐसे में यहां एक बार में केवल एक व्यक्ति को ही जाने की अनुमति होती है। इसी साल मई में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम से महज एक किलोमीटर दूर रुद्र गुफा पहुंचे थे और एक दिन यहां ध्यान लगाकर बिताया था। इसके बाद से ही ये गुफा सुर्खियों में रही है।

गुफा में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद
इस रुद्र ध्यान गुफा में बिजली, पीने के पानी की सुविधा और एक वाशरूम की व्यवस्था है। गुफा का बाहरी हिस्सा पत्थरों से बना है और इसमें लकड़ी का दरवाजा है। निगम गुफा में रहने वाले पर्यटक को दिन में नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना और दो चाय प्रदान करता है। गुफा में एक कॉल बेल लगी हुई, जिसके जरिए एक अटेंडेंट को बुलाया जा सकता है, ये अटेंडेंट 24X7 पर उपलब्ध रहते हैं। ये गुफा एक दूरस्थ स्थान पर स्थित है और ध्यान को प्रोत्साहित करने के लिए है। भले ही गुफा पूरी तरह से अलग-थलग हो, लेकिन गुफा में एक फोन भी लगाया गया है, जो आपात स्थिति में श्रद्धालु के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications