KBC 12: कारगिल हीरो मेजर योगेंद्र की पत्नी ने याद किया वो समय, जब मिली थी पति को गोली लगने की खबर
KBC 12: मेजर योगेंद्र यादव की पत्नी ने याद किया वो समय, जब मिली थी पति को गोली लगने की खबर
नई दिल्ली। टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन के फाइनल (KBC12 Grand Finale) में शुक्रवार को कारगिल जंग के हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह शामिल हुए। दोनों फौजियों ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर गेम खेला तो जंग दौरान के अपने अनुभव भी साझा किए। इन दोनों ने तो अपने बारे में बताया। योगेंद्र सिंह यादव की पत्नी ने भी पति को लेकर अपने अनुभव बताए कि उनके लिए वो वक्त कैसा था।
Recommended Video

अस्पताल में मुझे पहचान नहीं पाए थे योगेंद्र
योगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रीना ने बताया कि कारगिल का समय बहुत मुश्किल था। उस वक्त जब आस-पास के घर में जवानों की डेड बॉडी आती थी तो डर लगता था। जिस दिन पता चला कि इन्हें गोली लगी है तो खुद को संभलना मुश्किल था। हम हॉस्पिटल गए, इनको इतनी चोट थी कि मैं पहचान ही नहीं पाई।

शादी के 20 दिन बाद ही चले गए थे योंगेंद्र
योगेंद्र सिंह यादव शादी के 20 दिन बाद युद्ध के लिए चले गए थे। पत्नी ने बताया कि ड्यूटी से योगेंद्र सिंह ने लेटर भेजा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि पत्थर पर पेपर को रख कर ये खत लिखा है। योगेंद्र सिंह यादव की पत्नी ने कहा कि फौजी की पत्नी के मन मे एक डर तो रहता है। एक फौजी जंग लड़ने जाता है तब उसका परिवार भी जंग लड़ता है लेकिन साथ ही एक गर्व भी होता है।

योगेंद्र सिंह ने खुद भी सुनाई कारगिल जंग की कहानी
सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव ने केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ करगिल युद्ध को याद करते हुए बताया, हम टाइगर हिल द्रास सेक्टर में लड़ रहे थे। ये सबसे ऊंची चोटी थी। दोनों तरफ आतंकवादियों के बंकर थे। यहां हम कई घंटे तक लड़े। मुझ पर ग्रेनेड फेंका गया और फायरिंग हुई। मैं बुरी तरह से घायल हुआ, मेरे साथी मेरी आंखों सामने शहीद हो गए। दुशम्नों ने हमें चारों तरफ से घेर लिया। हम पर गोलियां चलाई गईं लेकिन किस्मत थी कि ऊपर छाती वाली पॉकेट में रखे पर्स में पांच रुपए के सिक्के भी थे। गोली उन सिक्कों से टकराई। तब मैंने अपने पास पड़े हैंड ग्रेनेड से पिन निकालकर उन पर ऊपर फेंका। इससे पाकिस्तानी सैनिकों में खलबली मच गई। तभी मैंने एक हाथ से राइफल उठाई और 4-5 पाक सैनिकों को मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications