ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं आरती कुमारी पहुंचीं KBC की हॉट सीट पर, जीते इतने लाख

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति-11 के 17 सितंबर के एपिसोड में हॉट सीट पर ऐसी कंटेस्टेंट आई जो सबके लिए एक प्रेरणा सी दिखीं। आरती कुमारी को ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी है और उनका इलाज चल रहा है। बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली आरती बैंक में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं और वह सात साल के अपने बेटे और अपनी मां के साथ वाराणसी में रहती हैं।

केबीसी में पहुंचीं ब्रेस्ट कैंसर पेशेंट आरती

केबीसी में पहुंचीं ब्रेस्ट कैंसर पेशेंट आरती

केबीसी के जरिए बड़े प्लेटफॉर्म पर आकर आरती ने इस बीमारी को लेकर कई बातें शेयर कीं। आरती ने महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरुक करने का काम भी किया। अमिताभ बच्चन भी आरती की तारीफ करते नजर आए। आरती ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को सचेत रहने और किसी भी बीमारी को हल्के में ना लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

6 लाख 40 हजार रु जीतकर गईं

6 लाख 40 हजार रु जीतकर गईं

केबीसी में भाग ले रही आरती ने अच्छी शुरुआत की और बिना कोई रिस्क लिए खेलते हुए 6 लाख 40 हजार रु जीतकर गईं। आरती ने इस रकम के बाद गेम से क्विट कर लिया। आरती के सामने सवाल था- शिकार करने को लेकर कौन से पक्षी को लगभग 320 किमी प्रति घंटे की तेजी से सबसे अधिक गोता लगाने के लिए जाना जाता है। इसके चार विकल्प उनके सामने मौजूद थे। इसका जवाब पेरग्रीन फॉल्कन है। ये सवाल 12 लाख 50 हजार रु का था।

बैंक में मैनेजर के पद पर हैं आरती

बैंक में मैनेजर के पद पर हैं आरती

आरती इस सवाल में कन्फ्यूज दिखीं। इस सवाल का जवाब देने के लिए आरती के पास कोई लाइफ लाइन नहीं थी। ऐसे में उन्होंने बड़ी रकम के लालच में ना आकर गेम को वहीं छोड़ने का फैसला किया। इसके पहले, अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियेलिटी शो में बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज ने 1 करोड़ की राशि जीतकर केबीसी के 11वें सीजन को उसका पहला करोड़पति दे दिया। इस सीजन में केवल 2 कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे थे। इनाम जीतने के बाद सनोज ने बताया कि उन्होंने आज तक सपने में भी 1 करोड़ रुपए नहीं देखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+