आज के दौर की किस एक्ट्रेस को बेहद पसंद करते हैं अमिताभ बच्चन, केबीसी में बताया

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन ने धमाल मचा रखा है। शो के दौरान अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स से ढेर सारी बातें करते हैं और अक्सर लोगों को अपने बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं। ऐसे ही एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि आज के दौर में उनकी फेवरिट एक्ट्रेस कौन है।

आलिया भट्ट हमें बेहद पसंद है- बिग बी

आलिया भट्ट हमें बेहद पसंद है- बिग बी

केबीसी के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट दीपज्योति के सामने फिल्म राजी से जुड़ा सवाल आया। इस सवाल का जवाब देने के बाद दीपज्योति ने बिग बी को बताया कि आलिया भट्ट उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। ये सुनते ही अमिताभ बच्चन बोले, 'आलिया हमें भी बेहद पसंद हैं, वे हमारी बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। हम उनके साथ 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं और मैंने देखा है कि कैमरे के सामने आलिया काफी सहजता के साथ अपनी बात कह जाती हैं।'

आलिया भट्ट के काम को बिग बी ने सराहा

आलिया भट्ट के काम को बिग बी ने सराहा

बिग बी ने बताया, 'आज के दौर में मैंने देखा है कि ये यंग सितारे बहुत ज्यादा भाव और ओवर द टॉप एक्टिंग किए बगैर अपनी बात को सरल और सटीक तरीके से कह जाते हैं, ये वाकई कमाल है।' बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में बिग बी, आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में हर कैरेक्टर के पास सुपरपॉवर है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया के साथ दिखेंगे बिग बी

फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया के साथ दिखेंगे बिग बी

बताया जा रहा है कि रणबीर की सुपरपॉवर ये है कि वे अपने हाथों से आग निकाल सकते हैं, रणबीर ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है और उन्होंने मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ली है। उन्होंने कलारीपयात्तु और वर्मा कलाई जैसे प्राचीन मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण हासिल किया है। साथ ही ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि मौनी रॉय इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकती हैं। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के रिलीज होने का फैन्स को बेसब्री से इतंजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+