कविता बोलीं- तेलंगाना चुनाव में बीआरएस जीतेगी 95 से 100 सीटें, सत्‍ता में वापसी का किया दावा

तेंलगाना विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने का सपना देख रही सत्‍तारूढ़ बीआरएस युद्ध स्‍तर पर राज्‍य में प्रचार कर रही है। निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा बूथ स्‍तर पर बीआरएस नेता, कार्यकर्ता वोटरों से संपर्क साध रहे हैं।

तेलंगाना सीएम केसीआर की उपलब्धियों को बताने के अलावा बीआरएस के चुनावी वादों के बारे में बता रहे हैं। वहीं इस सबके बीच एमएलसी कवित ने बीआरएस के सत्‍ता में वापसी का दावा किया है। उन्‍होंने कहा तेलंगाना चुनाव में बीआरएस 95 से 100 सीटें जीतने का लक्ष्‍य रखा है जिसे हम हासिल करेंगे।

kavitha

केसीआर की एमएलसी बेटी कविता ने कहा बीआरएस सके सत्‍ता में वापस आने के लिए मैं 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं। क्योंकि तेलंगाना के लोग हमेशा हमारे साथ हैं और हम हमेशा उनके साथ हैं। हमने व्यावहारिक रूप से कई ऐसे काम किए हैं जिनके बारे में इस देश के किसी भी राज्य ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

कविता ने पीटीआई को दिए अपने हालिया इंटरव्‍यू में बताया कि केंद्र सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार, तेलंगाना देश का सबसे कम भ्रष्ट राज्य है।

बीआरएस भाजपा की बी-टीम है वाले राहुल गांधी के बयान पर जवाब देते हुए कविता ने कहा राहुल गांधी की मां समेत देश की सबसे पुरानी कांग्रूेस पार्टी के कई नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर मामलों पर भाजपा अचानक "चुप" क्यों थी? क‍विता ने कहा गांधी परिवार को किसी भी राज्‍य में प्रचार करने आने से पहले होमवर्क करना चाहिए। उन्‍होंने राहुल गांधी को लेकर कमेंट किया राहुल गांधी दुर्भाग्य से नेता नहीं है। उन्‍हें जो स्क्रिप्‍ट दी जाती है वो उसे पढ़ देते हैं।

एमएलसी और बीआरएस नेता कविता ने केसीआर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए बताया कि 2014 में जब तेलंगाना राज्‍य का आंध्र प्रदेश से हटकर गठन हुआ था तब राज्य का बजट लगभग 69,000 करोड़ रुपये था और अब यह लगभग 3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्‍होंने बताया तेलंगाना राज्य में प्रति व्यक्ति आय, जो 2014 में 1.24 लाख रुपये थी, अब लगभग तीन गुना बढ़कर 3.12 लाख रुपये हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+