'बूढ़ा तो आपका बाप भी होगा, मां भी होगी तो...', बूढ़ी घोड़ी बोलने पर कविता कौशिक ने यूजर को जमकर लताड़ा
'बूढ़ा तो आपका बाप भी होगा, मां भी होगी तो...', बूढ़ी घोड़ी बोलने पर कविता कौशिक ने यूजर को जमकर लताड़ा
मुंबई,10 जुलाई: बिग-बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक हमेशा बेबाक अंदाज में जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली कविता कौशिक ट्विटर पर अपनी राय खुलकर रखती हैं और ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं। शुक्रवार (08) को एक ट्रोलर ने कविता कौशिक की उम्र का मजाक बनाया और एक्ट्रेस को ''बूढ़ी घोड़ी'' कहा। कविता कौशिश ने इस यूजर को ट्विटर पर जमकर लताड़ा है। असल में कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर बिना मेकअप वाली सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह अपने सफेद बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसी बात को लेकर कविता कौशिक ट्रोल हो गई हैं।

जब यूजर ने कविता को कहा- 'बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम'
कविता कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट एक हॉट फोटो शेयर की। इस फोटो में कविता पोल्का डॉट बिकिनी में दिख रही हैं। कविता ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ''आसमान में कोई तो है, जो मुझे उड़ने के लिए पंख देता है।'' कविता की इस तस्वीर पर एक ट्विटर यूजर ने हंसते हुए इमोजी बनाकर लिखा, "बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम।" बाद में कविता ने इस ट्रोल को करारा जवाब देते हुए मुंह बंद करा दिया।

कविता बोलीं- बूढ़े तो आपके बाप और मां भी होंगे...'
कविता कौशिक ने ट्रोलर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया, ''भैया मैंने तो कोई लाल लगाम नहीं लगाई, थोड़ा लिपबाम है बस और बूढ़ा तो आपको बाप भी होगा, मां भी होगी तो क्या करें? इस देश में उम्र का बढ़ना कोई पाप है क्या? ये तालीम दोगे इस डीपी की बच्ची को कि, 'बेटा 40 के बाद तेरा जीना बेकार है।''

कविता पहले भी ट्रोलर्स की लगा चुकी हैं क्लास
ऐसा पहली बार नहीं है जब कविता ने किसी ट्रोलर्स को लताड़ा है। कविता ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया था और उनसे कार्रवाई करने की बात कही थी। कविता ने ट्विटर पर लिखा था, "यह लड़का @PanchalNandita सोशल मीडिया पर अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहा है, मुंबई पुलिस, प्लीज एक्शन लीजिए। इन लोगों को बुलाइए और इन्हें बेनकाब कीजिए।''












Click it and Unblock the Notifications