'कौन बनेगा दस रुपयापति', एक टीचर के 'अमिताभ बच्‍चन' बनने की कहानी

नई दिल्‍ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिला बलोदा बाजार। यहां के परसापाली गांव में एक सरकारी स्‍कूल है, जिसके टीचर मेघनाथ साहू इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। यूं तो मेघनाथ साहू अन्‍य शिक्षकों की तरह ही है, लेकिन छात्रों को शिक्षित करने के अनोखे अंदाज की वजह से उनकी तुलना सुपर स्‍टार अमिताभ बच्‍चन से हो रही है। अमिताभ बच्‍चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के चलते सुर्खियों में रहते हैं तो वहीं मेघनाथ साहू 'कौन बनेगा दस रुपयापति' के चलते मशहूर हो रहे हैं।

'कौन बनेगा दस रुपयापति' में पूछे जाते हैं पांच सवाल

'कौन बनेगा दस रुपयापति' में पूछे जाते हैं पांच सवाल

प्राथमिक पाठशाला परसापाली में पढ़ाने वाले मेघनाथ साहू को गांव वाले 'साहू सर' के नाम से जानते हैं। मेघनाथ साहू का प्रोग्राम 'कौन बनेगा दस रुपयापति' इन दिनों खूब हिट हो रहा है। वह एकदम अमिताभ बच्‍चन के स्‍टाइल में सवाल पूछते हैं और उनके सामने बैठा होता है एक छात्र। ऑडियंस में बाहर से लोग नहीं बुलाए जाते बल्कि क्‍लास के ही अन्‍य छात्र ऑडियंस में बैठे होते हैं और साहू सर सवाल पूछते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' की तुलना में यहां सवाल कम पूछे जाते हैं। यहां पहले सवाल पर एक रुपया, दूसरे पर दो रुपया, तीसरे पर चार रुपए, चौथे पर आठ और पांचवें सवाल का सही जवाब देने वाले को दस रुपए की ईनामी राशि दी जाती है। एकदम केबीसी की तरह 'कौन बनेगा दस रुपयापति' में भी लाइफलाइन दी जाती है।

अब तक 60,000 से ज्‍यादा लोग शेयर कर चुके हैं वीडियो

अब तक 60,000 से ज्‍यादा लोग शेयर कर चुके हैं वीडियो

'साहू सर' का 'कौन बनेगा दस रुपयापति' सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। अब तक 60,000 से ज्‍यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं। वायरल वीडियो में प्‍लास्टिक की कुर्सी पर बैठे मेघनाथ साहू के सामने स्‍टूल पर एक छात्र पर बैठा दिखता है, जिसे वह ठीक उसी प्रकार खेल के नियम समझाते हैं, जैसे अमिताभ बच्‍चन बताते हैं। मेघनाथ साहू ने 'कौन बनेगा दस रुपयापति' की शुरुआत इसलिए की, क्‍योंकि वह छात्रों को आसान तरीके से शिक्षित करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस तरीके से छात्र पढ़ाई के प्रति उत्‍सुक रहते हैं और मन लगाकर पढ़ाई करते हैं।

कुछ इस तरह नियम समझाते हैं मेघनाथ साहू

वीडियो में मास्‍टर क्रिश से सवाल करते दिख रहे हैं मेघनाथ साहू। वह अमिताभ बच्‍चन के स्‍टाइल में बोलते हैं, 'कौन बनेगा दस रुपयापति' का गेम खेलते हैं। वह कहते हैं कुछ नियम हैं जो मैं क्रिश जी को बताना चाहूंगा। मेघनाथ साहू बताते हैं कि यदि आप किसी प्रश्‍न का गलत उत्‍तर देते हैं तो उस प्रश्‍न के नीचे वाली राशि आपको मिल जाएगी। मेघनाथ साहू की विशेषता यह है कि जब वह क्रिश को नियम समझाते हैं तो सभी छात्र बड़े ही ध्‍यान से उनकी बात को सुनते दिख रहे हैं। यही एक शिक्षक की सबसे बड़ी सफलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+