VIDEO: सलमान के बाद अब कैटरीना ने लगाए चौके-छक्के, फिर अनुष्का से कहा- कोहली से करो मेरी सिफारिश

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि एक्टर फिल्म की शूटिंग के बाद खाली वक्त में मनोरंजन के लिए कुछ ना कुछ करते देखे जाते हैं। सलमान खान का भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें वे क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे थे। वहीं, कैटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेहतरीन प्लेयर की तरह चौके-छक्के लगाती दिख रही हैं। इन दिनों कैटरीना फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं, जो कि ईद के मौके पर रिलीज होगी।

कैटरीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

कैटरीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को कैटरीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वे टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। हाथों में बल्ला थामे कैट खूब चौके-छक्के जड़ती नजर आ रही हैं। कैट के इस अवतार को काफी लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूजर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

अनुष्का से कैट ने की सिफारिश

अनुष्का से कैट ने की सिफारिश

कैटरीना ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, पैकअप के बाद भारत के सेट पर, क्योंकि विश्व कप नजदीक है।अनुष्का शर्मा, तुम टीम के कप्तान से मेरी सिफारिश कर दो, मेरी स्विंग में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन मैं बुरी ऑलराउंडर भी नहीं हूं।' इस पोस्ट में कैटरीना ने अपना टाइम आएगा हैशटैग भी इस्तेमाल किया है जो कि रणवीर सिंह का आने वाली फिल्म 'गली बॉय' का फेमस सॉन्ग है।

'भारत' ईद के मौके पर रिलीज होगी

फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख भी हैं। कैटरीना कैफ इसके पहले, 'टाइगर जिंदा है' के सेट पर भी क्रिकेट खेल चुकी हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे क्रिकेट खेलते दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+