कैटरीना ने जाह्नवी को 'शॉर्ट्स' पहनने पर टोका, तो सोनम कपूर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने जाह्नवी कपूर के काफी अधिक छोटे ड्रेस को लेकर कमेंट किया था। ऐसे में अब जाह्नवी की बहन सोनम कपूर ने उनके पक्ष से बोला है। दरअसल नेहा धूपिया के शो बीएफएफ विद बोग में अपनी बीएफएफ संग पहुंची कैटरीना ने कहा था कि उनके जिम में आने वाली जाह्नवी कपूर हद से ज्यादा छोटे कपड़े पहनती हैं जिसके चलते उन्हें उनकी चिंता होती है। इसपर सोनम ने इंस्टाग्राम के जरिए कैटरीना को जवाब दिया है।

क्या बोलीं सोनम कपूर?

क्या बोलीं सोनम कपूर?

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जाह्नवी की डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट में फोटो शेयर की है और लिखा है- वह अकसर साधारण कपड़े भी पहनी है और शानदार दिखती है। बता दें कि श्रीदेवी की मौत के बाद से ही जाह्नवी की कजिन सोनम उनके पूरे परिवार के साथ खड़ी रही और उनके लिए भावनात्मक सपोर्ट बनी रहीं।

कैटरीना ने जाह्नवी को लेकर कही थी ये बात

कैटरीना ने जाह्नवी को लेकर कही थी ये बात

दरअसल नेहा धूपिया ने अपने शो में जब कैटरीना से पूछा था कि अपने लुक के साथ कौन ओवर द टॉप हो जाता है तो उन्होंने कहा था- 'ओवर द टॉप तो नहीं लेकिन मुझे जाह्नवी द्वारा पहने जाने वाले हद से ज्यादा छोटे कपड़ों की चिंता होती है। वे मेरे ही जिम में आती हैं और हम जिम में अकसर एक समय पर एक साथ होते हैं। मुझे कई बार उनकी बहुत चिंता होती है। उनके हद से ज्यादा छोटे कपड़ों के चलते।'

जल्द इस बायोपिक में दिखाई पड़ेंगी जाह्नवी कपूर

जल्द इस बायोपिक में दिखाई पड़ेंगी जाह्नवी कपूर

बता दें कि जहां सोनम कपूर के उनकी अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा जाएगा वहीं जाह्नवी की बात करें तो वे इन दिनों अपनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। गुंजन सक्सेना 1999 के युद्ध में कारगिल पर जाने वाली पहली महिला लाड़कू पायलट थीं।

यह भी पढ़ें- सामने आई एक्ट्रेस सोनम कपूर की बिना मेकअप वाली तस्वीर, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+