Kathua Attack: दो महीनों में 2 जवान बेटों ने दी शहादत, सदमे में डूबा शहीद आदर्श नेगी का परिवार
Kathua Terror Attack: उत्तराखंड के 5 जवान जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं। राइफलमैन आदर्श नेगी का नाम भी इन अमर शहीद जवानों में शामिल हैं। शहीद आदर्श नेगी के परिवार की कहानी झकझोर देने वाली है। उनके परिवार में पहले से ही मातम पसरा हुआ था, वह अब सदमे में बदल चुका है। ज्ञात हो कि केवल दो माह पहले ही तो शहीद आदर्श नेगी के ताऊ के बेटे मेजर प्रणय नेगी ने देश के लिए शहीद हो गए थे।
गढ़वाल राइफल की शान थे आदर्श नेगी
सोमवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे। इस हमले में टिहरी जिले के कीर्तिनगर के थाती (डागर) गांव के रहने वाले आदर्श नेगी भी शामिल थे।

थाती (डागर) गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग 26 साल के शहीद आदर्श नेगी के घर पर पहुंचने लगे हैं। देश के इस सपूत ने साल 2018 में गढ़वाल राइफल में भर्ती पाई थी, उन्होंने शहीद होने से पूर्व 6 वर्ष देश की सुरक्षा सेवा को समर्पित कर दिए।
पुत्र शोक में डूबा नेगी परिवार
नेगी परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल भरा समय है,क्योंकि उसने 2 महीने पहले ही भारतीय सेना में मेजर के पद पर कार्यरत 33 वर्षीय प्रणय नेगी को खोया है। अब प्रणय नेगी के चचेरे भाई आदर्श नेगी भी अपने परिवार से हमेशा के लिए दूर हो चुके हैं। एक ही परिवार को 2 जवान बेटों का देश की सुरक्षा में शहीद हो जाना बहुत बड़ा झटका है।
यह भी पढ़ें NEET UG Paper Leak: बिहार में सीबीआई का कड़ा एक्शन, नालंदा और गया से 2 गिरफ्तार
सदा के लिए चला गया घर का सबसे छोटा बेटा
शहीद आदर्श नेगी के चाचा बलवंत ने कहा कि अभी दो महीने पहले, हमने एक बेटा खो दिया जो अपने देश की सेवा करते हुए मर गया। वह एक मेजर था. अब, हमें पता चला है कि जम्मू-कश्मीर में एक काफिले पर आतंकवादी हमले में पौड़ी-गढ़वाल क्षेत्र के पांच सैनिक मारे गए थे, जिसमें आदर्श सहित हमारे क्षेत्र के पांच लोग शहीद हो गए हैं। हमारा बेटा गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र भी था। वह अपने तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।
जवानों की मौत का बड़ा लेगा भारत
इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में पांच जवानों की मौत पर 'गहरा दुख' व्यक्त किया है। देश के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा है कि कठुआ हमले में पांच जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा और भारत इसके पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर












Click it and Unblock the Notifications