Katchatheevu: कच्चाथीवू विवाद के बीच चीन का नाम, BJP पर निशाना, खड़गे बोले- नाकामी छिपाने के लिए 'झूठ'

Katchatheevu Island: श्रीलंका के द्वीप कच्चाथीवू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई। पार्टी नेता जयराम रमेश के बाद कच्चाथीवू पर पीए मोदी के दावे को झूठा बता रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि जब चीन अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का नाम बदलकर उकसावे की बात करता है, तो बीजेपी अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश करती है, जिसके तहत मोदी कच्चाथीवु पर झूठी कहानी बनाकर छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों का नाम बदलने की निंदा की। उन्होंने बीजिंग की कार्रवाई को हास्यास्पद बताते हुए केंद्र को इसका चीन को जवाब देना चाहिए।

Congress over Amid Katchatheevu controversy

खड़गे ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों का नाम बदलने का उल्लेख किया है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि ये पहला मौका नहीं है, हमेशा ने चीन इस तरह के उकसावे की नीति का सहारा लेता है।

वहीं बीजेपी को निशाने पर लेते हुए खड़गे ने पीएम मोदी की ओर से मौजूदा श्रीलंका के द्वीप कच्चाथीवु को लेकर टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कि चीन पर बीजेपी अपनी नाकामी की छिपाने के लिए इस तरह के मुद्दे बनाने की कोशिश कर रही है।

19 दौर की वार्ता के बाद भी भारत चीन सीमा विवाद हल नहीं
खड़गे ने कहा, "जब चीन उकसावे का सहारा लेता है, तो पीएम मोदी कच्चातिवु पर झूठी कहानी के जरिए शरण लेने का प्रयास करते हैं। अपने चीनी समकक्ष के साथ कम से कम 19 दौर की द्विपक्षीय वार्ता के बाद भी, पीएम मोदी इसे रोकने के लिए चीन पर किसी भी राजनयिक प्रभाव का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं।"

चीन करता रहा समझौतों को उल्लंघन
खड़गे ने कहा कि इसे भुलाया नहीं जा सकता कि गलवान में 20 सैनिकों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से अन्य देशों के क्षेत्रों पर दावा कर रहा है, क्षेत्रों का नाम बदल रहा है। मोदी सरकार कम से कम इतना तो कर ही सकती है कि इन दैनिक हास्यास्पद कार्रवाइयों और बयानों के लिए चीन की कड़ी निंदा और फटकार लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+