कश्मीरी युवकों ने बचाई सेना के जवान की जान, वीडियो वायरल

श्रीनगर। कश्मीर के लोगों को और सेना के बीच हमेशा से तनाव की खबरें आती रही हैं। आए दिन ये सुनने को मिलता है कि कश्मीर के लोगों ने सेना पर पत्थर बरसाए, लेकिन रविवार को जो हुआ, उसने एक मिसाल कायम कर दी।

indian army

रविवार को भारतीय सेना की एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसकी वजह से गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। श्रीनगर में हुई इस दुर्घटना में सेना का एक जवान गाड़ी में ही फंसा रह गया।

गाड़ी में फंसे उस जवान की मदद का बीड़ा उठाया कश्मीरी युवकों ने। उन्होंने गाड़ी में से सेना के उस जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान ने भी मदद के लिए कश्मीरी युवकों को धन्यवाद कहा।

मसीहा बनकर आए कश्मीरी युवक

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई थी, इसलिए लाख कोशिशों के बाद भी सेना के साथी जवान उसे नहीं निकाल पाए। ऐसे में कश्मीरी युवक वहां मसीहा की तरह आए और मदद का हाथ बढ़ाया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सेना के जवान को बचाने की ये घटना कैमरे में कैद कर ली और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो महीने से अधिक दिन रहा था कर्फ्यू

दरअसल, बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में भारी हिंसा हो गई थी। इसमें सेना पर पत्थर बरसाए गए थे। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में करीब 84 लोगों की मौत हो गई थी। बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में फैली हिंसा के चलते कश्मीर में दो महीने से भी अधिक तक कर्फ्यू लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+