पुलवामा में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। संजय शर्मा पर आतंकवादियों ने उस समय गोली चला दी जब वह एक स्थानीय बाजार जा रहे थे।

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला पुलवामा (Pulwama) जिले का है, जहां आतंकवादियों ने आज सुबह कश्मीरी पंडित समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि, आतंकवादियों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कश्मीरी पंडित समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने जिस व्यक्ति पर गोलीबारी की, उसकी पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है, जो दक्षिण कश्मीर जिले के एक बैंक में सुरक्षा गार्ड थे। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
आतंकवादियों की तलाश में जुटी पुलिस
कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने पुलवामा के अल्पसंख्यक संजय शर्मा नाम के एक नागरिक पर स्थानीय बाजार जाते समय गोलीबारी की। पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, 'आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में अल्पसंख्यक से एक नागरिक अर्थात संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी पुलवामा (R/O Achan Pulwama ) पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
Recommended Video
पुलवामा में टारगेट किलिंग के जरिए लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि वे कश्मीरी पंडित सरकारी अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा के बिना आतंकवादियों द्वारा टारगेट किलिंग के बीच घाटी में लौटने के लिए मजबूर न करें। उन्होंने कहा कि, इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान कश्मीरी पंडितों के दर्द की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों की टारगेट किलिंग घाटी में जारी है।












Click it and Unblock the Notifications