Kashmir Terror Attacks Last 10 Years: बीते 10 साल में कश्मीर में कब-कब हुए बड़े हमले? देखें पूरी लिस्ट
Kashmir Terror Attacks Last 10 Years: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया और बेकसूर लोगों पर अंधाधुंध गोलियों से भून दिया। इस हमले में अब तक 25 से अधिक पर्यटकों के मारे जाने और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट 'TRF' ने ली है।
यह अटैक ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर गए हुए थे। इसने भारत की सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है।

Kashmir Terror Attacks: 10 सालों में कब-कब दहली घाटी
इन हमलों ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डाला है। सरकार और सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर प्रयासों के बावजूद, आतंकवाद की चुनौती बनी हुई है। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि आतंकवाद के खिलाफ सतर्कता और मजबूत सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।
पिछले एक दशक में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद ने सुरक्षा जवानों के साथ -साथ कई निर्दोष लोगों की जान ली है। आईए पिछले 10 साल में हुए 10 बड़े आतंकी हमलों के बारे में विस्तार से जानते हैं..
1. BSF पर हमला 2015
16 सितंबर 2015 को उधमपुर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर BSF काफिले पर हमला किया। जिसमें 2 जवान शहीद और 11 घायल हुए। एक आतंकी नावेद जिंदा पकड़ा गया।
2. उरी अटैक (18 सितंबर 2016)
चार आतंकियों ने उरी में भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 19 सैनिक शहीद हुए और 30 से अधिक घायल हुए। यह हमला पिछले दो दशकों में सबसे घातक माना गया।
3. पंपोर हमला (25 जून 2016)
पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 8 जवान शहीद हुए और 22 घायल हुए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।
4. अमरनाथ यात्रा हमला (10 जुलाई 2017)
अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई और 18 घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा पर डाली गई, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया।
5. अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला (जुलाई 2017)
अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 7 तीर्थयात्रियों की मौत हुई और कई घायल हुए। यह हमला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
6. सुनजवां सैन्य स्टेशन हमला (10-11 फरवरी 2018)
जम्मू के सुनजवां सैन्य स्टेशन पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 6 सैनिक, 1 नागरिक और 3 आतंकी मारे गए। यह हमला अफजल गुरु की बरसी के दिन हुआ था।
7. पुलवामा आत्मघाती हमला (14 फरवरी 2019)
पुलवामा जिले के लेथपोरा में एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, और यह भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव का कारण बना।
8. राजौरी-पुंछ हमला (22 दिसंबर 2023)
राजौरी और पुंछ के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकियों ने सेना की गाड़ियों पर फायरिंग की, जिसमें कई जवान घायल हुए। हमले के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
9. गांदरबल हमला (अक्टूबर 2024)
गांदरबल जिले में आतंकियों ने एक निर्माण स्थल पर मजदूरों और एक डॉक्टर पर हमला किया, जिसमें 6 मजदूर और डॉक्टर की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली।
10. श्रीनगर ग्रेनेड हमला (नवंबर 2024)
श्रीनगर में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हुए थे।
Jammu Kashmir Aatanki Hamla: जनवरी से अब तक घाटी में कब-कब हुए आतंकी हमले, देखिए पूरी टाइमलाइन












Click it and Unblock the Notifications