कश्मीर: सोमवार को हुई थी पूर्व सरपंच की हत्या, आज घर जला दिया

कश्मीर: सोमवार को हुई थी पूर्व सरपंच की हत्या, आज घर में लगाई गई आग

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सोमवार को कत्ल कर दिए गए पूर्व सरपंच रमजान के घर को आज (मंगलवार) आग लगा दी गई। जिस वक्त घर को आग लगाई गई, उनका परिवार घर में ही थी, जिसे किसी तरह से पुलिस ने बचा लिया है। आतंकियों ने सोमवार शाम को पीडीपी के नेता और पूर्व सरपंच रमजान शेख की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रमजान शेख की हत्या और फिर एक दिन बाद उनके घर को जलाए जाने की घटना की जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने निंदा की है। मुफ्ती ने इसे कायराना हमला बताया है।

kashmir: former Sarpanch Ramzan Sheikh house

बताया जा रहा है कि रमजान शेख के घर को आग लगाने में उनके गांव के ही लोग शामिल थे, जिन्होंने आतंकियों के कहने पर ये किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौक पर पहुंचकर पूर्व सरपंच के परिवार के लोगों को बचाया। रमजान शेख पीडीपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी थे।

शोपियां के हुओमहुना स्थित घर में तीन हथियारबंद आतंकियों ने 50 साल के रमजान शेख को सोमवार शाम करीब आठ बजे गोली मारी थी। आतंकी रमजान को जब घर से खींचकर लाए और गोली मारी तो उनके परिवार के लोग आ गए हथियारबंद आतंकियं से भिड़ गए। इसमें एक आंतकी को भी गोली लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+