IIT से B.Tech, पहले ही अटेम्प्ट में UPSC, IAS छोड़ संगीत के क्षेत्र में पहचान, कशिश मित्तल की जुनूनी कहानी
Kashish Mittal Life Story: जब बात IAS जैसी प्रतिष्ठित नौकरी की हो, तो लोग उसे अंतिम मंज़िल मानते हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं जो मंज़िल नहीं, अपने जुनून को पहचानते हैं। कशिश मित्तल ऐसे ही एक नाम हैं, जिनकी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। IIT में टॉप रैंक, पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर कर IAS अधिकारी बनना, फिर 9 साल की बेहतरीन सेवा... और इसके बाद अचानक नौकरी छोड़ कर संगीत की दुनिया में कदम रखना यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन यह हकीकत है।
आज सोशल मीडिया पर कशिश मित्तल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिल छू लेने वाला गीत गा रहे हैं। लोग उन्हें एक पूर्व IAS से ज्यादा, एक सच्चे कलाकार के रूप में देख रहे हैं। यह जानकर हर कोई हैरान है कि इतना सुलझा और स्थिर करियर छोड़ कर कोई सिर्फ संगीत के लिए इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है?

पहले IIT फिर IAS
कशिश मित्तल का शैक्षणिक और करियर सफर बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने इंजीनियरिंग के सबसे प्रतिष्ठित एग्जाम JEE (अब JEE Advanced) में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और साल 2010 में B.Tech की डिग्री प्राप्त की। IIT से स्नातक करने के बाद कशिश ने सिविल सेवा में करियर बनाने का फैसला किया।
उनके पिता एक IPS अधिकारी रहे हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और मात्र 21 साल की उम्र में, अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल की। इस शानदार उपलब्धि के बाद उन्हें AGMUT कैडर आवंटित हुआ। अपनी प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में डिप्टी कमिश्नर, और नीति आयोग में एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी जैसे अहम पदों पर कार्य किया।
क्यों छोड़ी IAS की नौकरी?
करीब 9 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद कशिश ने 2019 में इस्तीफा दे दिया। वजह थी उनकी पोस्टिंग नीति आयोग से दोबारा अरुणाचल प्रदेश की ओर ट्रांसफर हो गई थी, लेकिन वह नीति आयोग में ही रहना चाहते थे। इस असंतोष ने उन्हें नौकरी छोड़ने का फैसला करने पर मजबूर किया। साथ ही वे संगीत के क्षेत्र में कुछ बेहतर करना चाहते थे।
अब क्या कर रहे हैं कशिश मित्तल?
IAS छोड़ने के बाद कशिश माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च प्रोग्राम मैनेजर बने। फिर उन्होंने 2024 में Disha AI नामक एक स्टार्टअप शुरू किया, जो शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रहा है। इसके साथ-साथ वह संगीत को भी अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाए हुए हैं।
संगीत से गहरा नाता
कशिश मित्तल सिर्फ एक अफसर नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित संगीतकार भी हैं। उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल है और उन्होंने कई संगीत समारोहों में परफॉर्म किया है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह भावुक अंदाज में गा रहे हैं। यह वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा और पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें IAS इशिता किशोर को यूपी में खास पोस्टिंग, तीसरे प्रयास में टॉप किया UPSC, नेशनल फुटबॉलर भी रहीं












Click it and Unblock the Notifications