Karwa Chauth Moon Rising 2019: आज इस वक्त निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानिए अपने शहर का टाइम
लखनऊ। प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और त्याग का पावपावन पर्व करवा चौथ आज है, इस दिन पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस परंपरगत त्योहार को हमारी मीडिया ने भी बहुत ग्लैमराइज्ड कर दिया है, इसी कारण ये त्योहार आज उन लोगों में भी काफी लोकप्रिय है जो अपने आप को आधुनिक कहते हैं।
ये है करवा चौथ के चांद दिखने का समय

आज हैं करवा चौथ चांद दिखने का समय..
- दिल्लीः रात 8 बजकर 19 मिनट
- बैंगलुरु रात 8 बजकर 45 मिनट
- लुधियाना रात 8 बजकर 21 मिनट
- चेन्नई रात 8 बजकर 32 मिनट
- अमृतसर रात 8 बजकर 23 मिनट
- अहमदाबाद रात 8 बजकर 48 मिनट

इस टाइम निकलेगा चांद..
- चंडीगढ़ रात 8 बजकर 17 मिनट
- गाजियाबाद रात 8 बजकर 18 मिनट
- फरीदाबाद रात 8 बजकर 20 मिनट
- पटना रात 7 बजकर 52 मिनट
- शिमला रात 8 बजकर 15 मिनट
- मथुरा रात 8 बजकर 20 मिनट

रोहिणी नक्षत्र
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आने वाले इस व्रत के दिन इस बार एक विशेष संयोग बना है। इस बार करवा चतुर्थी रोहिणी नक्षत्र में आ रहा है, यह नक्षत्र चंद्र का सबसे प्रिय नक्षत्र होता है। इसलिए इस दिन किए गए व्रत के प्रभाव से न केवल पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम में जबरस्त तरीके से वृद्धि होने वाली है, बल्कि दोनों को लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications