महंगी गाड़ियां और आलीशान घर, कुछ ऐसी है कार्तिक आर्यन की लाइफ, जानिए कितनी है प्रॉपर्टी

मुंबई, 17 जुलाई। बॉलीवुड के यंग और डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन उन युवा कलाकारों में से जो अपनी हटके एक्टिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर कम लेकिन बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। पहले करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' और फिर शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की फिल्म 'फ्रेडी' छोड़ने के बाद कार्तिक आर्यन ने 'बी-टाउन' के गरियारे में तहलका मचा दिया था।

इस फिल्म से रातों-रात स्टार बनें कार्तिक

इस फिल्म से रातों-रात स्टार बनें कार्तिक

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने निजी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो कार्तिक ने 20 मई, 2011 को रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में उनके द्वारा बोले गए 150 सेकंड के डायलॉग ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। हर कोई कार्तिक से वही डायलॉग बार-बार सुनना चाहता है। इसके बाद उन्होंने 'प्यार का पंचनामा-2' में भी कुछ ऐसा ही किया और दर्शकों का दिलों में अलग पहचान बना ली।

कई हिट फिल्में दे चुके हैं कार्तिक आर्यन

कई हिट फिल्में दे चुके हैं कार्तिक आर्यन

आज कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप युवा एक्टर्स में से एक हैं लेकिन यहां पहुंचने के लिए उन्हें भी काफी संघर्ष करना पड़ा। पिछले 10 साल के फिल्मी सफर में कार्तिक आर्यन अब तक 'प्यार का पंचनामा' 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'पति पत्नी और वो' और 'लुका छिपी' जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। कार्तिक आर्यन अब खुद में एक ब्रांड बन चुके हैं, वो सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि विज्ञापनों के लिए भी करोड़ों रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

फोर्ब्स के टॉप 100 सितारों में मिली जगह

फोर्ब्स के टॉप 100 सितारों में मिली जगह

आपको बता दें कि कार्तिक सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सितारों में अपनी जगह बना चुके हैं। कई बड़े प्रोजेक्ट और ब्रांड विज्ञापनों के साथ कार्तिक आर्यन को फोर्ब्स ने 67वें नंबर पर रखा था। कार्तिक आर्यन के पास आज वो सबकुछ है, जो एक स्ट्रगलर एक्टर का सपना होता है। कार्तिक के पास अपना घर, गाड़ी, बैंक बैलेंस सबकुछ है। आज हम आपको उनकी प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

क्या है कार्तिक आर्यन का असली नाम?

क्या है कार्तिक आर्यन का असली नाम?

कार्तिक आर्यन का असली नाम 'कार्तिक तिवारी' है, उनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। कार्तिक ने डिग्री तो बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में हासिल की लेकिन कॉलेज के दिनों में ही उनका मन फिल्मों की तरफ मुड़ने लगा। फिल्मों के अलावा कार्तिक कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, वह शोज भी करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक के पास 36 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

कार्तिक के पास है कितनी प्रॉपर्टी?

कार्तिक के पास है कितनी प्रॉपर्टी?

पिछली फिल्मों को मिली सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। पहले वह एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ लेते थे लेकिन अब वह 10 करोड़ रुपए से भी अधिक चार्ज करते हैं। मुंबई के वर्सोवा में स्थित जिस घर में पहले वह किराए पर रहते थे अब उसी के मालिक कार्तिक आर्यन है। उनके इस घर की मार्केट वैल्यू 1.50 करोड़ के आस-पास है। बॉलीवुड एक्टर का लगभग हर कलाकार कार और बाइक्स का शौकीन है तो ऐसे में अपने कार्तिक कैसे पीछे रह सकते थे।

महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

कार्तिक आर्यन के पास लग्जरी कारों का जमावड़ा है, उनके पास एक रॉयल एनफील्ड और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कारें हैं, साथ ही उनके पास एक मिनी कूपर भी है जो उनके दिल के बेहद करीब है। इस कार को कार्तिक ने अपनी मां को गिफ्ट किया था लेकिन उन्होंने एक्टर को चलाने के लिए दे दी थी। बीते दिनों लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद उन्होंने अपने लिए एक 'लेम्बोर्गिनी उरुस' खरीदी जिसकी कीमत 4.5 करोए बताई गई है। इस कार की डिलीवरी लेते हुए कार्तिक आर्यन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे थे।

कार्तिक आर्यन के पीछे फिल्मों की लंबी कतार

कार्तिक आर्यन के पीछे फिल्मों की लंबी कतार

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही राम माधवानी की अपकमिंग फिल्म 'धमाका' में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में वह न्यूज एंकर के तौर पर दिखाई देंगे, वहीं उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, तब्बू और गोविंद नामदेव स्क्रीन शेयर करेंगे। हाल ही में उनके नए प्रोजेक्ट 'सत्यनारायण की कथा' का भी ऐलान किया गया था।

यह भी पढ़ें: TFM2: मनोज बाजपेयी की ऑनस्क्रीन बेटी के लिए धड़ाधड़ आ रहे शादी के रिश्ते, उम्र अभी सिर्फ 17 साल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+