TFM2: मनोज बाजपेयी की ऑनस्क्रीन बेटी के लिए धड़ाधड़ आ रहे शादी के रिश्ते, उम्र अभी सिर्फ 17 साल
मुंबई, 09 जुलाई। अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन-2' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक्टर मनोज बाजपेयी हो या फिर शो को कोई और कलाकार, सभी ने अपनी दमदार एक्टिंग से वेब सीरीज को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' ने कई एक्टर और एक्ट्रेस लोकप्रियता की उस बुलंदी पर पहुंचा दिया है जहां पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है। इन्हीं में से एक हैं मनोज बाजपेयी की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर।

17 साल की अश्लेषा की एक्टिंग के दीवाने हुए लोग
17 साल की अश्लेषा ठाकुर ने 'द फैमिली मैन 2' में 'धृति' का किरदार निभाया था, जो प्यार में धोखा खाकर आतंकवादियों के चंगुल में पहुंच जाती है। शो में अश्लेषा ठाकुर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और मनोज बाजपेयी के बाद पूरी सीरीज में उन्होंने ही दर्शकों का अटेंशन पाया। 'द फैमिली मैन-2' हिट होने के बाद अब अश्लेषा ठाकुर की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है, इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर शादी के ऑफर भी आ रहे हैं।

रोमांटिक सीन्स करना काफी टफ
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन-2' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब धमाका किया, फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी ने सीरीज की जमकर तारीफ की। इसके तीसरे सीजन की उम्मीद जताई जा रही है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सीरीज में मनोज बाजपेयी और प्रियामणि की ऑनस्क्रीन बेटी अश्लेषा ठाकुर के लिए रिश्तों की लंबी लाइन लग गई है। अश्लेषा ने इतनी कम उम्र में कुछ रोमांटिक सीन्स भी दिए हैं, जो उनके लिए काफी टफ भी था।

सीन के लिए की थी काफी तैयारी
शायद यही वजह है कि उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है। एक इंटरव्यू में अश्लेषा ने बताया कि रोमांटिक सीन शूट करने के दौरान वह काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बिल्कुल नया था, मुझे किरदार में मेच्योर दिखना था और यह भी ध्यान रखना था कि ऐसे सीन में बचपना ना झलके। मुझे बहुत ही नैचुरल और स्पानटेनियस लगना था। शूट से पहले मैने कई लव इंटरेस्ट वाले शो देखे, काफी रिसर्च भी किया और इसके बारे में पढ़ा।'

रोमांटिक सीन्स से पहले पापा ने पूछा
अश्लेषा ठाकुर ने आगे कहा, 'किसिंग सीन शूट करना टेक्निकल होता है और इसमें कोई मजा नहीं है। ये मेरा काम है और एक्टर होने के नाते मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगी। जब मुझे द फैमिली मैन-2 के लव इंटरेस्ट वाले सीन के बारे में पता चला तो मेरे डायरेक्टर्स (राज और डीके) ने मेरे पापा को ऑफिस में बुलाया और काफी देर तक उनके बीच डिस्कशन हुआ। इसके बाद पापा ने मुझसे इस बारे में पूछा कि मैं क्या सोचती हूं...मैंने सीन्स करने के लिए हां कर दिया क्योंकि मैं बतौर एक्टर आगे बढ़ना चाहती हूं।'

सोशल मीडिया पर आ रहे शादी के रिश्ते
बातचीत में अश्लेषा ने इस बात का भी खुलासा किया कि 'द फैमिली मैन-2' के बाद उनके लिए ढेरों रिश्ते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए शादी के रिश्ते के लिए लगातार मैसेज आ रहे हैं, लोग उन्हें अजीब-अजीब तरह से डीएम कर रहे हैं। अश्लेषा कहा कि उन्हें नहीं समय आ रहा है कि इनपर वो कैसे रियेक्ट करें, फिलहाल वह इस अटेंशन का लुत्फ उठा रही हैं। बता दें कि इससे पहले अश्लेषा ने साल 2017 में टीवी सीरियल 'शक्ति' में भी काम किया था। हालांकि 'द फैमिली मैन-2' से उन्हें नई पहचान मिली है।
यह भी पढ़ें: 'जान से मार देंगे तुमको': शरद केलकर को मिल रही 'द फैमिली मैन' में सुचि और श्रीकांत के बीच में आने पर धमकी












Click it and Unblock the Notifications