Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पी चिदंबरम को 106 दिन बाद जमानत, बेटे कार्ति ने कही ये बात

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीते 106 दिन से चिदंबरम जेल में थे। उन्हें दो लाख के बॉन्ड और दो लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। जमानत मंजूर होने के बाद उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'आखिर.. 106 दिनों बाद'।

लगातार बोलते रहे हैं कार्ति

लगातार बोलते रहे हैं कार्ति

आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। वो लगातार कहते रहे हैं कि मामले में उन्हें और उनके पिता को गलत तरह से फंसाया गया है। इसके पीछे वो मौजूदा केंद्र सरकार को जिम्मेदार कहते रहे हैं।

 चिदंबरम को सशर्त जमानत

चिदंबरम को सशर्त जमानत

बुधवार को आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। चिदंबरम का पासपोर्ट जब्त रहेगा, यानी वह देश के बाहर नहीं जा सकते। साथ ही वह मीडिया से बात नहीं करेंगे। उनके मीडिया में इंटरव्यू और बयान देने पर रोक लगा दी गई है।

21 अगस्त को हुए थे गिरफ्तार

21 अगस्त को हुए थे गिरफ्तार

आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चिदंबरम जेल में हैं। सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन वो जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि उससे पहले ही कोर्ट ने ईडी को उनकी हिरासत दे दी थी।

पूर्व मंत्री पर आरोप 2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं, वो भी मामले में जेल में रह चुके हैं और जमानत पर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+