VIDEO: ईडी के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम, बाहर आकर बोले- हैप्पी दशहरा कहने आया था

VIDEO: ईडी के सामने पेशी हुए कार्ति चिदंबरम, बाहर आकर बोले- हैप्पी दशहरा कहने आया था

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ईडी के दफ्तर के बाहर जब मीडिया ने उसने पेशी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि परेशानी की कोई बात नहीं है। मैं तो ईडी के अफसरों से मिलने और उन्हें दशहरा की बधाई देने आया था। आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम जेल में भी रह चुके हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

Karti Chidambaram appears before ED in INX Media money laundering case

आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ भी मामला चल रहा है। पी चिदंबरम को 22 अगस्त को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो जेल में हैं। पिछली सुनवाई में अदालत ने उनकी जमानत खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

आईएनएक्स मीडिया केस 2007 में चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते कथित तौर पर आईएनएक्स मीडिया समूह को 305 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश हासिल करने के लिये एफआईपीबी की मंजूरी देने में अनियमितता से जुड़ा है। इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियों ने केस दर्ज किया है। पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम लगातार इस मामले को राजनीति से प्रेरित और भाजपा की बदले से भावना की कार्रवाई बताते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+