Kartavya Path: गुलामी का प्रतीक राजपथ आज से इतिहास की बात हो गया - PM मोदी
नई दिल्ली, 08 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को नव-नामित 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन शाम 7 बजे करेंगे। यानी दिल्ली का राजपथ अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक की पूरी ये लंबी सड़क अब कर्तव्य पथ के नाम से जानी जाएगी। यह लॉन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क को नए तरीके से तैयार किया गया है। जिसमें पहले की तुलना में चारों ओर अधिक हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग बनाए गए हैं। नई नहरें, राज्य-वार भोजन स्टाल, नए सुविधा ब्लॉक और वेंडिंग कियोस्क लगाएंगे। इंडिया गेट पर पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह कदम अमृत काल में नए भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे 'पंच प्रण' के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को हटा दें'
इस खबर पर पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें इस पेज पर...













Click it and Unblock the Notifications