बेंगलुरू में निर्माणाधीन इमारत गिरने से मजदूर की मौत
बेंगलुरू। बेंगलुरू के त्यागराजनगर में एक निर्माणाधीन इमारत शनिवार शाम को अचानक गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक के घायल होने की खबर है। फायर बिग्रेड, इमरजेंसी सर्विस और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त दो लोग इमारत में काम कर रहे थे। इमारत गिरने के बाद एक शख्स किसी तरह से निकलने में कामयाब रहा और उसने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद मदद मौके पर पहुंची। मलबे में दबे शख्स की लाश निकाल ली गई है।

हादसे के संबंध में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है, संपत्ति के मालिक ने कुछ दिन पहले ही इमारत के नींव के खंभे के करीब खुदाई शुरू करवाई थी, जिससे यह हादसा हुआ। अधिकारी ने कहा कि इमारत के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जो इमारत गिरी है, उसमें किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications