कर्नाटक: 23 अगस्त से स्कूल जा सकेंगे 9वीं से 12वीं तक के छात्र, गाइडलाइन जारी
बेंगलुरु, 16 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी दूसरी लहर काबू में आने के बाद अब देशभर में फिर से स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को कर्नाटक सरकार ने भी कक्षा 9वीं 12वीं की क्लासेज शुरू करने के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। राज्य के लोक निर्देश विभाग ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना का सकारात्मकता 2 फीसदी से कम हैं वहां कक्षा 9-12 के लिए सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को 23 अगस्त से आधे दिन के लिए खोला जा सकता है। हालांकि विभाग ने यह भी कहा कि कक्षा 1-8 के लिए स्कूल खोलने का निर्णय बाद में किया जाएगा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए कर्नाटक सरकार ने कड़े प्रतिबंध लगाते हुए स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी किया था। कोविड मामलों में गिरावट के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है, ऐसे में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्देश विभाग के कार्यालय आयुक्त ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि राज्य में 23 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: केरल में कैसे कम होंगे कोरोना के मामले? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्थिति का किया आकलन
गाइडलाइन के मुताबिक सप्ताह के दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक स्कूल खोलने की अनुमति होगी। कक्षा 1 से 8 के छात्रों की पहले की तरह ऑनलाइन क्लास ही होगी। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना की सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से अधिक है वहां, वहां वैकल्पिक तरीकों से कक्षाएं (कक्षा 1-10) संचालित करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिए एक क्लास में टीचर समेत 15-20 छात्रों के उपस्थित होने की अनुमति है, साथ ही शिक्षकों की संख्या की उपलब्धता के अनुसार छात्रों का समूह बनाकर कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications