कर्नाटक: सोनिया गांधी आज बीजापुर में करेंगी पहली चुनावी रैली

नई दिल्लीः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के बीजापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। ऐसा करीब दो साल बाद हो रहा है जब सोनिया गांधी किसी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। आज कर्नाटक में पीएम मोदी की भी रैली होने वाली है। कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रखी है।

Karnataka Sonia Gandhi RALLY In Bijapur Today, After 2 Years

सोनिया गांधी ने 2 अगस्त 2016 को वाराणसी में तबियत खराब होने की वजह से अपना रोड शो बीच में ही खत्म कर दिया था। उसके बाद से सोनियां गाधी ने अपने आप को चुनावी सभाओं से दूर रखा।

यही नहीं 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से भी वह दूर रही थीं। इसके बाद उन्होंने गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गुजरात हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था।

बता दें, कर्नाटक की 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में 244 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा, जबकि चुनावों का परिणाम 15 मई को आएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही लगातार कर्नाटक में अपने दौरे कर रहे हैं। जहां कांग्रेस कर्नाटक में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहेगी तो वहीं भाजपा अपने 5 साल के वनवास को खत्म करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें- आज से 'मिशन कर्नाटक' पर मोदी, ताबड़तोड़ 3 रैलियां करेंगे, श्री कृष्ण मठ का करेंगे दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+