कर्नाटक: सिद्धारमैया की कैबिनेट में केवल एक महिला विधायक को बनाया गया मंत्री, जानें कौन हैं Lakshmi Hebbalkar

Lakshmi Ravindra Hebbalkar: जानें कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की अकेली महिला मंत्री लक्ष्‍मी हेब्बलकर कौन हैं

Lakshmi Ravindra Hebbalkar

कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्‍ता संभालने के एक सप्‍ताह बाद आज शनिवार को कैबिनेट का विस्‍तार किया है। एक सप्‍ताह पहले सिद्धारमैया ने सीएम पद की शपथ ली और डीके शिवकुमार ने डिप्‍टी सीएम पर की शपथ ली थी। इनके साथ आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई थी। वहीं ठीक एक सप्‍ताह बाद आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने अपनी कर्नाटक सरकार में नए 24 मंत्रियों को और शामिल किया है। यानी कि अब सिद्धारमैया की कैबिनेट में कुल 33 मंत्री शामिल हो चुके हैं।

33 मंत्रियों में महज एक महिला मंत्री

सिद्धारमैया की कैबिनेट के इन 33 मंत्रियों में महज एक महिला विधायक को मंत्री बनाकर शामिल किया गया है। ये महिला मंत्री हैं लक्ष्मी रवींद्र हेब्बलकर हैं। आइए जानते हैं कि कौन है ये सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल की गई ये अकेली महिला मंत्री लक्ष्‍मी हेब्बलकर कौन हैं।

कौन हैं ये कर्नाटक की ये इकलौती महिला मंत्री

सिद्धारमैया कैबिनेट की एकमात्र महिला मंत्री ने कर्नाटक की बेलगाम सीट से भारतीय जनता पार्टी के नागेश अन्नप्पा मनोलकर को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लगभग 1,06,805 वोट हराया था। लक्ष्‍मी पहली बार दोबारा विधायक चुनी गई हैं।

लक्ष्‍मी पहली बार 2018 में बनी थीं विधायक

लक्ष्मी रवींद्र हेब्बलकर को 2015 में कर्नाटक राज्‍य महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष भी नियुक्‍त किया गया था। इससे पहले लक्ष्‍मी ने 2013 से बेलगामी ग्रामीण से और बेलगामी सीट से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ था लेकिन उनको सफलता नहीं मिली थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में में पहली बार भाजपा उम्‍मीदवार संजय पाटिल को हराकर जीत हासिल की थी।

ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो चुकी है पूछताछ

लक्ष्‍मी के पति का नाम रवींद्र हेब्बलकर है और इनका एक बेटा मृणाल है, जो छात्र है।बता दें मनी लॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने लक्ष्‍मी से सितंबर 2019 में दो दिन पूछताछ की थी।

जून महीने में दोबारा होगा कैबिनेट का का विस्‍तार

बता दें कर्नाटक में कैबिनेट में जिन 24 मंत्रियों को शनिवार को शपथ दिलाई गई है उनमें सभी जातियों के विधायकों को शामिल किया गया है। सीएम ने मंत्रीमंडल के विस्‍तार से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ये बात भी कही थी कि कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्रीय जातीय और सामाजिक न्‍याय की दृष्टि से मंत्रीमंडल का विस्‍तार किया है। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने इस पर गहन चर्चा करने के बा मंत्रीमंडल तय कियाह है। उन्‍होंने ये भी बताया कि उनकी सरकार की कैबिनेट का दोबारा विस्‍तार जून माह में किया जा सकता है।

Recommended Video

    Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक कैबिनेट का हुआ विस्तार, 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+