कर्नाटक में कांग्रेस का हल्ला बोल! BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, हिरासत में लिए गए सिद्धारमैया

कर्नाटक में भाजपा एमएलए के घर में 6 करोड़ की नगदी बरामद होने के बाद कांग्रेसियों ने शनिवार को विधायक Maadal Virupaksha की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बेंगलुरू में धरना प्रदर्शन किया।

congress

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक Maadal Virupaksha इस नगदी के बरामद होने के बाद कर्नाटक में बीजेपी विधायक Maadal Virupakshaकी मुश्किलें बढ़ चुकी है। बेटे के रिश्‍वत लेते पकड़े जाने के बाद लोकायुक्‍त भाजपा विधायक के बेटे के रिश्‍वत कांड में मुख्य आरोपी मानकर केस जांच कर रहा है, क्‍योंकि लोकायुक्त की भ्रष्टाचार-निरोधी शाखा ने ना सिर्फ बीजेपी विधायक के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपए कैश लेते पकड़ा था, बल्कि उसके घर और दफ्तर से कुल मिलाकर 8 करोड़ रुपए से ज्यादा नगदी बरामद की है। अभी तब कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसकी वजह से ये मामला रानीतिक रंग ले चुका है कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेसियों के वरिष्‍ठ नेताओं ने सरकार के खिलाफ हल्‍ला बोल दिया है।

के घर से 6 करोड़ की नगदी बरामद होने के बाद प्रदेश की राजनीति में नया चुनावी उबाल आ चुका है। भाजपा विधायक के घर से भ्रष्‍टाचार निरोधी टीम के द्वारा इस नगदी बरामद होने के बाद भाजपा प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के निशाने पर आ चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ शनिवार को हल्‍ला- बोल दिया है। कांग्रेसियों ने भाजपा एमएलएल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बेंगलुरू में धरना प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बेंगलुरू पुलिस ने जिन कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है उनमें कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धरमैय्या भी शामिल हैं। उनकी हिरासत में लिए जाने का वीडियो न्‍यूज एजेंसी एनएनआई ने शेयर किया है जिसमें भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिद्धरमैय्या जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वयोवृद्ध नेता को पहले लोगों ने हाथ पकड़ कर जमीन से ऊपर खड़े में होने में मदद की। इसके बाद उन्‍हें पुलिस ने हिरासत में लिया।

बता दें शुक्रवार को भाजपा विधायक Maadal Virupaksha के घर से 6 करोड़ की नगदी बरामद की गई है। वहीं इसके एक दिन पहले गुरुवार 2 मार्च को उनके अधिकारी बेटे को लोकायुक्‍त के अधिकारियों ने 40 लाख की रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद उन्‍हेंं अरेस्‍ट कर लिया गया हैबता दें इस नगदी केे बरामद होने के बाद भाजपा विधाायक की मुसीबत बढ़ चुकी है क्‍योंकि लोकायुक्‍त की भ्रष्‍टाचार निरोधी टीम विधायक को उनके बेटे के रिश्‍वत कांड के मुख्‍य आरोपी के तौर पर लेते हुए जांच कर रही है। बेटे को रिश्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद विधायक के घर से 6 करोड़ की नगदी बरामद की गई थी जिस कारण लोकायुक्‍त के अधिकारी बेटे के रिश्‍वत कांड के एंगल से जांच कर रहे हैं।

वहीं चुनाव से पहले भाजपा विधायक के घर में 6 करोड़ की नगदी बरामद होना विपक्षी कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा मौका साबित हो चुका है। इस खुलासे के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत शनिवाार को जब प्रदेश के पूर्व कांग्रेस सरकार के पूर्व सीएम सिद्धरमैय्या समेत कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को की । जब उन्‍हें हिरासत में लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+