Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka School Timings Changed: कर्नाटक में बदला स्कूल का टाइम, जानें कब से शुरू हो रहे रमजान?

Karnataka School Timings Changed: कर्नाटक सरकार ने रमजान के दौरान उर्दू-मीडियम जूनियर प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों का टाइम बदल दिया है। उर्दू और अन्य अल्पसंख्यक भाषा स्कूलों के डायरेक्टोरेट के निर्देश के अनुसार, ये स्कूल अब रोज़े के महीने में सुबह 8 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेंगे। नए टाइमिंग रमजान की शुरुआत से लेकर 20 मार्च तक लागू रहेंगे।

Karnataka School Timings Changed

Urdu School Time Changed: बीजेपी भड़की

बीजेपी ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलावड़ी नारायणस्वामी ने पूछा कि क्या सरकार हिंदू त्योहारों के लिए भी इसी तरह के बदलाव करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस कदम की आलोचना की। उन्होंने पूछा कि क्या नवरात्रि जैसे त्योहारों के लिए भी स्कूल का समय बदला जाएगा और कहा कि यह सुशासन नहीं, बल्कि सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है।

Minority language School Time Changed: कांग्रेस ने किया पलटवार

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए नए टाइमिंग को समावेश और समानता की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने तर्क दिया कि ये बदलाव उन सामाजिक नुकसानों को दूर करने में मदद करते हैं जिनका सामना अल्पसंख्यक सालों से कर रहे हैं, और इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

बेहद पाक है Ramzan का महीना

आपको बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पवित्र और खास माना जाता है। यह महीना अल्लाह की इबादत, आत्मसंयम और खुदा के नजदीक जाने का है। ये इस्लामी कैलेंडर का नौवें महीना होता है, इस पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं और इसके खत्म होने पर ईद मनाई जाती है।

कब से शुरू हो रहा Ramzan 2026?

मान्यताओं के अनुसार शब-ए-बारात के लगभग 15 दिन बाद रमजान का पाक महीना शुरू होता है। माना जा रहा है कि इस बार शब-ए-बारात 3 या 4 फरवरी 2026 को हो सकती है, हालांकि इसकी तारीख चांद के आधार पर होगी। अनुमान है कि रमजान 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा।

आत्मा को शुद्ध करने का जरिया है Ramzan 2026

रमजान में रोज़ा रखना इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभों में से एक है। रोज़ेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाने-पीने, बुरी बातों और गलत कार्यों से दूर रहते हैं। इसका उद्देश्य केवल भूखा रहना नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करना, इच्छाओं पर नियंत्रण रखना और गरीबों व जरूरतमंदों की तकलीफ को समझना है।

क्यों हैं Ramzan का महीना बेहद पवित्र?

इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, पवित्र ग्रंथ कुरान रमजान के महीने में ही नाज़िल हुआ था। इसी कारण इस महीने में कुरान की तिलावत (पाठ) का विशेष महत्व है। मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज़ अदा की जाती है, जिसमें कुरान को पूरा पढ़ा जाता है। यह नमाज़ आध्यात्मिक शांति और अल्लाह के और करीब ले जाती है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+