यूक्रेन के खारकीव में कर्नाटक के बेटे नवीन की गोली खाकर हुईं मौत, पास की दुकान में खरीदने गया था सामान

बेंगलुरू, 01 मार्च। रूसी सेना के हमले से यूक्रेन की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। अब तक यूक्रेन में 352 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। हवाई हमलों के साथ सड़क पर चल रही गोलाबारी के बीच एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। जिस छात्र की खारकीव में मौत हुई है वो नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और उसकी उम्र महज 21 साल की थी। कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बोम्‍बबई ने दिवंगत छात्र के परिजनों को सात्‍वंना देने के लिए उसके परिजनों से बात की है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: कौन और कहां का है वो भारतीय छात्र जिसकी यूक्रेन में गई जान | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक के बेटे का शव लाने का प्रयास कर रही सरकार

    कर्नाटक के बेटे का शव लाने का प्रयास कर रही सरकार

    विदेश मंत्रालय ने पुष्टि कर दी है कि कर्नाटक का नवनीहावेरी जिले का रहनेवाला था यूक्रेन में मारा गए छात्र का पूरा नाम नवीन शेखरप्पा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जताया दुख है। विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूत से बात की। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बासवराज बोम्‍बई ने कहा दिवंगत छात्र का शव भारत लाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

    विदेश मंत्रालय ने की मौत की पुष्टि

    विदेश मंत्रालय ने की मौत की पुष्टि

    कर्नाटक के आयुक्‍त मनोज राजन ने बताया कि हमने विदेश मंत्रालय से यूक्रेन में नवीन शेखरप्पा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की पुष्टि की है। जिसके बाद पता चला है कि वो चालगेरी, हावेरी का रहने वाला था।

    खाने के लिए घर से बाहर निकला था नवीन

    खाने के लिए घर से बाहर निकला था नवीन

    वो यूक्रेन के खारकीव में कुछ खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवीन पास की दुकान में खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उसकी मौत हो गई।

    स्‍थानीय अधिकारी ने फोन कर दोस्‍त को दी नवीन की मौत की खबर

    स्‍थानीय अधिकारी ने फोन कर दोस्‍त को दी नवीन की मौत की खबर

    बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवीन पास की दुकान में खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उस पर अटैक हुआ। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि वो खाना लेने के लाइन में खड़ा था जहां अचानक हुए रूसी हमले में उसको गोली लगी और उसने जान गंवा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+