अस्पताल में दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला, डॉक्टर करता रहा फोन पर बात, बच्चे की मौत

नई दिल्ली। कर्नाटक के कोलार में अस्पताल मे डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे आप देख सकते हैं कि महिला किस तरह से अस्पताल के फर्स पर बैठक दर्द से तड़प रही है। इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसने ये बताया गया है कि अस्पताल में चार घंटे तक यह महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन कोई डॉक्टर उसका जानने और ईलाज करने नहीं आया।

karnataka: Pregnant woman in loses baby in hospital, after Waiting for doctor, Watch Video

कथित तौर अस्पताल के एक डॉक्टर शिवकुमार पूरे समय फोन पर व्यस्त रहे जिसकी वजह से महिला का इलाज नहीं किया गया। इसके बाद महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाया नहीं जा सका। खबर मिल रही है कि केजीएफ अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

दरअसल एक शख्श ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो महिला अस्पताल के गलियारे में जमीन पर बैठकर दर्द से कराह रही है। महिला बार-बार अपने पेट को पकड़कर दर्द से तड़प रही है। महिला के पास एक और महिला दिखाई दे रही है जो शायद उसे अस्पताल लेकर आई है। शायद परिवार की सदस्य है। लेकिन महिला के दर्द को देखने के बाद भी इलाज के लिए कोई डॉक्टर उसके पास नहीं आया। अस्पताल में भी सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है।

पीड़ित महिला का नाम समीना है। मंगलवार दोपहर लेबर पेन होने के बाद महिला के केजीएफ अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने कहा कि समीना चार घंटे तक अस्पताल के फर्स पर दर्द से तड़पती रही लेकिन कोई डॉक्टर इलाज के लिए आगे नहीं आए जबकि डॉ शिवकुमार अस्पताल में ही फोन पर किसी बात करने में व्यस्त थे। वहां उपस्थित होने के बाद शिवकुमार ने महिला का इलाज नहीं किया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: नाबालिग दलित लड़की को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया, 7 के खिलाफ केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+