मुजफ्फरनगर: नाबालिग दलित लड़की को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया, 7 के खिलाफ केस

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि लड़की का शव बीते शुक्रवार को जली हुई अवस्था में ईट के एक भट्ठे से बरामद किया गया। लड़की ईट के एक भट्ठे पर काम करती थी।

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि नाबालिग लड़की की मौत सांस रूकने और जलने से हुई है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। क्योंकि वे अभी भी सबूत इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पिता ने ईंट भट्ठा मालिक और छह अन्य के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि बलात्कार के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। जांच लंबित हैं और सबूतों के अनुसार गिरफ्तारी की जाएगी।

पिता का आरोप, रेप के बाद बेटी की, की गई हत्या

पिता का आरोप, रेप के बाद बेटी की, की गई हत्या

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक लड़की के पिता ने बताया है कि घटना के दिन वो अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए गांव से दूर चले गए थे। अगली सुबह उन्हें सूचित किया गया है कि उनकी बेटी का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लड़की के साथ रेप कर रात में ही कथित तौर पर उसको जला कर मार डाला। इधर पुलिस ने दावा किया है कि परिवार को शुरू में गैंगरेप का शक नहीं था। इसके बाद रविवार को परिवार की ओर से मिले शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। परिवार ने दावा किया कि उनकी अनुपस्थिति में लड़की के साथ बलात्कार किया गया और बाद में उसे जला दिया गया। मौके से लड़की की चप्पलें और कुछ कपड़े बरामद किए गए।

पिता का आरोप-मामला दबाने में जुटी है पुलिस

पिता का आरोप-मामला दबाने में जुटी है पुलिस

पुलिस ने बताया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के पिता का एक बयान भी दर्ज किया जाएगा। लड़की के पिता ने कहा कि मैं शुक्रवार शाम को चला गया था, मेरे बच्चों भट्ठठे पर बने झुग्गी में सोये थे। मेरी बेटी बाहर सो रही थी और बेटा अंदर। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रशासन इस मामले को इस तरह से दिखाने की कोशिश कर रहा है कि बेटी की मृत्यू को आकस्मिक दिखाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें- पिता को बचाने के लिए दबंगों से लड़ने आई बेटी के साथ हुआ बुरा, परिवार को छोड़ गई अजीता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+