कर्नाटक चुनाव से पहले शिवमोग्गा को पीएम ने दी एयरपोर्ट की सौगात, बोले - युवाओं की नई यात्रा का है ये अभियान '

कर्नाटक चुनाव से पहले पीएम मोदी ने शिवमोग्‍गा ने नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव से पहले कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया।

pm

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्‍गा शहर को एयरपोर्ट की सौगात दी। पीएम मोदी ने सोमवार (27 फरवरी) को शिवमोग्गा में बने भव्‍य हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।शिवमोग्गा में बना ये Kuvempu airport एयरपोर्ट राज्यका 9वां डो‍मेस्टिक एयरपोर्ट है। इसके शुरू होने से मध्य कर्नाटक के यात्रियों के हवाई संपर्क बढ़ने की उम्मीद है। शिवमोग्गा एयरपोर्ट का निर्माण में 449.22 करोड़ रुपये के खर्च हुए है। इस एयरपोर्ट का निर्माण 663 एकड़ भूमि पर किया गया है।

sivmogaairport

फोटो क्रेडिट- Twitter\MLASudhakar

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा ये हवाई अड्डा भव्य और सुंदर है। इस एयरपोर्ट पर कर्नाटक की परंपरा और तकनीक का मेल देखा जा सकता है। यह सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं है। यह इस क्षेत्र के युवाओं के सपनों की एक नई यात्रा का अभियान है। पीएम मोदी ने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र में कार्मशियल, कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पूर्व सीएम येदियुरप्‍पा ने रखीं थी इस एयरपोर्ट की नींव, बर्थडे पर हुआ उद्घाटन

बता दें शिवमोग्गा एयर पोर्ट की नींव जून 2020 में पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा ने रखी थी। आज उनके जन्‍मदिन पर पीएम मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करके कर्नाटक के विकास में एक और कड़ी जोड़ दी है। हवाई अड्डे का यात्री टर्मिनल भवन प्रति घंटे 300 पैसेंजर्स को संभालने की क्षमता है। हवाई अड्डा मलनाड क्षेत्र में शिवमोग्गा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और पहुंच में सुधार करेगा।

येदियुरप्‍पा ने कहा- मध्य कर्नाटक में विकास को और गति देगा

पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि शिवमोग्गा हवाई अड्डा बेंगलुरु के बाद कर्नाटक में दूसरा सबसे लंबा रनवे होगा और मलनाड क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा "हवाईअड्डा कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, पर्यटन को बढ़ावा देगा और कर्नाटक का दूमध्य कर्नाटक में विकास को और गति देगा।"

जानें कर्नाटक के किन शहरों में हैं डोमैस्टिक एयरपोर्ट

बता दें शिवमोग्गा्गा कर्नाटक का 9वां डोमैस्टिक एयरपोर्ट है। वर्तमान समय में राज्‍य में डोमैस्टिक एयरपोर्ट घबेंगलुरु, मैसूरु, बल्लारी, बीदर, हुबली, कलाबुरगी, बेलगावी और मंगलुरु में स्थित हैं। बेंगलुरु और मंगलुरु हवाई अड्डे राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

बेंगलुरू एयरपोर्ट पर है सबसे लंबा रनवे

याद रहे बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 3,200 मीटर का सबसे लंबा रनवे है और इसे बोइंग 737 और एयरबस ए 320 प्रकार के विमानों को संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और लगभग पीक-ऑवर में 200 यात्रियों को संभाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+