Karnataka: फ्री बस टिकट पाने के लिए हिंदू युवक ने पहना बुर्का, फिर कुछ यूं आया पकड़ में
Karnataka News: हैरान कर देने वाला मामला कर्नाटक के धारवाड़ जिले (Dharwad) से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां बस का फ्री टिकट पाने के लिए हिंदू युवक बुर्का पहनकर पहुंचा था। जैसे ही लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उसके हाव-भाव देखकर उन्हें शक हुआ।
शक होने पर बस स्टॉप पर मौजूद अन्य सवारियो ने बुर्का पहने हिंदू शख्स को पकड़ लिया और पूछताछ की। आपको बता दें कि वीरभद्रैया मठपति नामक का हिंदू युवक गुरुवार 06 जुलाई को धारवाड़ जिले के बस स्टॉप पर बुर्का में अकेला बैठा हुआ था। अकेले बैठे वीरभद्रैया मठपति पर अन्य यात्रियों की नजर पड़ी तो उन्हें कुछ शक हुआ।

जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वीरभद्रैया मठपति ने बताया कि भीख मांगने के लिए उसने बुर्का पहना था। हालांकि, लोगों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। क्योंकि, उसके पास से एक महिला के आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी मिली थी।
यात्रियों की मानें तो वीरभद्रैया मठपति नामक व्यक्ति ने कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जा रही शक्ति योजना के तहत मुफ्त बस यात्रा करने के लिए बुर्का पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस स्टॉप पर मौजूद यात्रियों ने उससे सख्त से भी पूछताछ की। लेकिन, उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।
लोगों का मानना था कि शक्ति योजना के तहत बस का फ्री टिकट पाने के लिए वीरभद्रैया मठपति ने यह भेष अपनाया था। आपको बता दें कि महिलाओं के लिए कर्नाटक सरकार ने शक्ति योजना चलाई है। इस योजना के तहत महिलाएं बस में फ्री सफर कर सकती है।
इतना ही नहीं, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए पांच चुनावी वादों में से यह एक वादा था, जिससे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications