कर्नाटक सीएम की रेस में दो और नाम शामिल होने का दावा, जानिए कौन हैं चर्चा में आए नेता?
कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सीएम के चेहरे पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि राज्य के नए सीएम की लिस्ट में दो और नाम शामिल हो गए हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब सरकार गठन की तैयारी है। हालांकि कांग्रेस ने अभी कर्नाटक के नए सीएम का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन राज्य में कुछ ऐसे नाम हैं, जो सीएम पद को लेकर काफी चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो हाल में इस लिस्ट में दो और नाम जुड़ गए हैं।
कांग्रेस ने भले ही कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद पत्ते ना खोले हों लेकिन चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं या फिर कांग्रेस को सत्ता में लाने वाली कर्नाटक की जनता के बीच कुछ नेताओं की छवि ऐसी है, जो खुद ही उन्हें सीएम की रेस में खड़ा कर रही है।
कर्नाटक चुनाव के रुझानों कांग्रेस की जीत की तस्वीर दिखते ही सिद्धारमैया के बेटे ने अपने पिता को फिर से सीएम बनाने की वकालत की थी। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में जी तोड़ मेहनत करने वाले किसी नेता को भुलाना नहीं चाहिए। ऐसे में ये दो नाम कर्नाटक के सीएम की लिस्ट में पहले से ही चल रहे हैं।
वहीं इस बीच सूत्रों की मानें की तो कर्नाटक के सीएम के रेस में दो और और नाम जुड़ गए हैं। एचके पाटिल और जी परमेश्वर को भी सीएम बनाए की चर्चा है। ये दोनों कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। एचके पाटिल महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी हैं। जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: पीएम पर CM भूपेश बघेल का हमला, कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी, बोम्मई को सच बोलना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications