Karnataka MUDA Scam: CM सिद्धारमैया की बढ़ीं मुश्किलें! ज़मीन घोटाले में कोर्ट ने दी जांच की इजाज़त

Karnataka MUDA Scam: मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) ज़मीन आवंटन मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा है। मैसूर लोकायुक्त पुलिस को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़ी कथित MUDA ज़मीन आवंटन अनियमितताओं की जांच जारी रखने की अनुमति मंगलवार (15 अप्रैल) को विशेष अदालत से मिल गई है।

Karnataka MUDA Scam

जानिए क्या है मामला?

बता दें कि, लोकायुक्त पुलिस ने MUDA ज़मीन आवंटन मामले में सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती, बहनोई मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू के खिलाफ FIR दर्ज की थी। आरोप है कि सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों के खिलाफ ज़मीन आवंटन में हस्तक्षेप किया, जिससे उनके परिवार के लोगों को लाभ हुआ।

ये भी पढ़ें Siddaramaiah MUDA: सिद्दारमैया को लेकर क्यों दुविधा में रहेगी कांग्रेस? कर्नाटक की राजनीति भी गजब है!

कोर्ट की टिप्पणी

कोर्ट ने कहा कि जांच सिर्फ चार लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसमें शामिल सभी लोगों की गहन जांच होनी चाहिए और लोकायुक्त पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी।

ED ने उठाए सवाल

इस मामले में लोकायुक्त पुलिस की तरफ से दी गई 'B रिपोर्ट' (क्लोजर रिपोर्ट) ने सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी थी। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) और शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोबारा विस्तृत जांच की मांग की है।

अगली सुनवाई 7 मई को तय की गई

विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने कहा कि 'B रिपोर्ट' (क्लोजर रिपोर्ट) पर निर्णय तब तक नहीं लिया जाएगा जब तक लोकायुक्त पुलिस अपनी पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में नहीं पेश कर देती। अगली सुनवाई 7 मई को तय की गई है।

ये भी पढ़ें Siddaramaiah MUDA: सिद्दारमैया को लेकर क्यों दुविधा में रहेगी कांग्रेस? कर्नाटक की राजनीति भी गजब है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+