कर्नाटक मस्जिद में घुसी दशहरे की भीड़, ओवैसी बोले- मस्जिद को अपवित्र करने की कोशिश

कर्नाटक मस्जिद में घुसी दशहरे की भीड़, ओवैसी बोले- मस्जिद को अपवित्र करने की कोशिश

karnataka mosque issue: कर्नाटक के बीदर जिले में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ यहां के ऐतिहासिक महमूद गवां मस्जिद के बंद गेट को तोड़कर अंदर घुस गई। बीदर का ये वीडियो शेयर करते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुस्‍सा जताते हुए कर्नाटक सीएम से सवाल किया कि आप ऐसा कैसे होने दे सकते है?

AIMIM Asaduddin Owaisi

ओवैसी ने पूछा आप ऐसा करने की कैसे अनुमति दे सकते हैं

ओवैसी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा चरमपंथियों ने मुसलमानों की विरासत स्मारक को अपवित्र करने का प्रयास किया। इसके साथ उन्‍होंने कर्नाटक सीएम बोम्‍बई से सवाल किया कि आखिर आप ऐसा करने की केसे अनुमति दे सकते हैं। इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि बदमाशों का गुट जब भोर में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे वो मोहम्मद गवां मदरसा और यहां विरासत स्थल के अंदर स्थित एक मस्जिद में बंद गेट को तोड़कर घुस गए।

दुर्गा विसर्जन पर जाते समय मस्जिद में घुस गए लोग
उन्‍होंने बताया कि मोहम्मद शफीउद्दीन जो उस मस्जिद समिति के सदस्य हैं उन्‍होंने शिकायत करते हुए बताया है कि यह घटना उस समय हुई जब गुरुवार की तड़के 'दुर्गा' की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए एक जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था और उसमें से बड़ी संख्‍या में लोग मस्जिद का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।

हिंदू समर्थक नारे लगाए

ओवैसी ने आरोप लगाया कि लगभग 60 लोगों ने ताला तोड़कर पुरातात्विक धरोहर मस्जिद की स्मारक में प्रवेश किया और हिंदू समर्थक नारे लगाए, इसके अलावा उन्‍होंने 'गुलाल' मस्जिद के परिसर के अंदर फेका। इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मस्जिद को अपवित्र करने का प्रयास किया

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हए ओवैसी ने ट्टिट करते हुए लिखा "चरमपंथियों" ने विरासत स्मारक को अपवित्र करने का प्रयास किया। उन्‍होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ऐतिहासिक महमूद गवां मस्जिद और मदरसा, बीदर, का ये नजारा है जिसमें चरमपंथियों ने गेट का ताला तोड़ दिया और मज्जिद को अपवित्र करने का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+