कर्नाटक में फेरबदल की खबर, मंत्री मुरुगेश दिल्ली में आए नजर, कई नेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली, 25 जुलाई: उत्तराखंड में पिछले 6 महीने के अंदर दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। वहां पर मामला शांत होने के बाद अब कर्नाटक में उथल-पुथल जारी है। कुछ दिनों से खबर आ रही कि बीजेपी मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को हटाना चाहती है, लेकिन उनकी गद्दी का दावेदार कौन होगा, ये सवाल अभी भी बना हुआ है। इस बीच कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश निरानी दिल्ली में नजर आए। वैसे कहा जा रहा है कि वो राजधानी निजी दौरे पर आए हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने रविवार को बीजेपी नेताओं से मुलाकात की।

वहीं कर्नाटक में फेरबदल की खबरों के बीच रविवार को येदियुरप्पा ने कहा कि वो केंद्रीय नेताओं से एक मैसेज की उम्मीद कर रहे हैं। सीएम ने मीडिया से ये भी कहा था कि आपको शाम तक पता चल जाएगा कि क्या होगा। हालांकि अभी तक कुछ अपडेट नहीं आया है। वहीं उनकी जगह पर किसी दलित सीएम की नियुक्त होगी, इस सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि आलाकमान इस बारे में फैसला करेगा, मुझे इसकी चिंता नहीं है।
ये 8 नाम हैं रेस में
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में सीएम पद के लिए बीजेपी ने 8 नामों को चुना है। ऐसे भी संकेत हैं कि राज्य में लिंगायत के नेता ही येदियुरप्पा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। जिन नामों पर चर्चा हो रही हैं उनमें से धारवाड़ पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक अरविंद बेलाड, विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, खान और भूविज्ञान मंत्री मुर्गेश आर निरानी और बसवराज बोम्मई पंचमसाली लिंगायत समुदाय से ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications