Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक के कानून मंत्री मधुस्वामी बोले- राजनेता भ्रष्ट नहीं होते, सिस्टम उन्हें ऐसा बनाता है

कर्नाटक के कानून मंत्री मधुस्वामी बोले- राजनेता भ्रष्ट नहीं होते, सिस्टम उन्हें ऐसा बनाता है

बेंगलुरू, 26 सितंबर। कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्यमंत्री जी सी मधुस्‍वामी अपने बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां मोदी सरकार भ्रष्‍टाचार मुक्‍त के नारे लगाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है वहीं कर्नाटक जहां भाजपा की सरकार है उनके मंत्री ने भ्रष्‍टाचार को लेकर बड़ा ही अजीब बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।

madhu

राजनेता भ्रष्ट नहीं होते बल्कि जनता और व्यवस्था उन्हें ऐसा बनाती है

कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा कि आज के समय में भ्रष्टाचार मुक्त जीवन जीना एक कठिन कार्य है क्योंकि सिस्टम राजनेताओं को भ्रष्ट बनने की मांग करता है। भाजपा नेता ने कहा कि राजनेता भ्रष्ट नहीं होते बल्कि जनता और व्यवस्था उन्हें ऐसा बनाती है।

राजनेताओं क लोगों ने भ्रष्‍ट बनाया है

शनिवार को एक तालुक में शिवकुमार शिवाचार्य स्वामी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा मैं राजनेताओं को भ्रष्ट नहीं कहूंगा, लोगों ने उन्हें ऐसा बनाया है। वोट डालने से लेकर गणेश उत्सव मनाने तक, लोग विभिन्न आयोजनों के नाम पर राजनेताओं से पैसा इकट्ठा करके उन्हें परेशान करते हैं। राजनेता कैसे भ्रष्ट नहीं हो सकते हैं। ?"

कार्यक्रम में एक द्रष्टा के भाषण का भी हवाला देते हुए जे सी मधुस्वामी ने कहा, "मैं द्रष्टा के इस कथन से सहमत हूं कि माहौल राजनेताओं को भ्रष्ट बनाता है। उन्‍होंने कहा व्यवस्था हमें खराब कर रही है और अगर यह हमें नहीं बिगाड़ती है, तो हमें भ्रष्ट होने की जरूरत नहीं है। सभी राजनेताओं के पास अपने लिए पर्याप्त पैसा है। यह विचार होना सामान्य है कि मांग अधिक होने पर पैसा कहां से मिले। यदि ऐसी स्थिति नहीं पैदा होती है, तो व्यवस्था खराब नहीं होगी। विचार भ्रष्टाचार की उत्पत्ति है। दबाव भ्रष्टाचार का कारण बन सकता है। यह कहना आसान नहीं है कि मैं भ्रष्टाचार के बिना रह सकता हूं।

मधुस्‍वामी के इस ऑडियो मैसेज पर भी भाजपा की हो चुकी है किरकिरी

बता दें जेसी मधुस्वामी कर्नाटक के वो ही मंत्री हैं जिनका अगस्‍त माह में एक ऑडियो लीक हुआ था। जिसमें मधुस्‍वामी ये कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि हम सरकार चला नहीं रहे हैं, हम बस इसे मैनेज कर रहे हैं। जेसी मधुस्वामी के इस ऑडियो क्लिप को लेकर सीएम बोम्मई को अब काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी है। खुद मुख्यमंत्री ने इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि की थी। याद रहे ये आडियो तब लीक हुआ था जब कर्नाटक में कर्नाटक में मुख्यमंत्री बोम्‍बई को बदलने की अटकलें लगाई जा रही थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+