कर्नाटक: कन्नड़ एक्टर और कांग्रेस नेता अंबरीश का निधन

बेंगलुरु। पूर्व मंत्री और कन्नड़ अभिनेता अंबरीश का शनिवार को बेंगलुरु अस्पताल में निधन हो गया। अंबरीश पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जिनका कई बीमारियों का इलाज का चल रहा था। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से अंबरीश का निधन हुआ। वे 66 साल के थे।

कर्नाटक: कन्नड़ एक्टर और कांग्रेस नेता अंबरीश का निधन

मनमोहन सिंह की अगुआई वाली यूपीए सरकार में अंबरीश ने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया था। वे 1998-99, 1999-2004 और 2004-2009 तक सांसद थे। वे 2006 से 2008 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी थे।

1972 में उनकी पहली फिल्म नागरहावू के लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें विशेष रूप से उनकी फिल्म चक्रवीभा के बाद 'विद्रोही स्टार' के नाम से जाना जाता था। 50 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने कम से कम 200 फिल्मों में अभिनय किया।

अंबरीश के निधन की खबर के बाद तमिल सुपर स्टार रजनीकांत और पूर्व कर्नाटक के सीएम सदानंद देवगौड़ा समेत कई हस्तियों ने दुख व्य्क्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+