मौलाना के गो-हत्या को लेकर दिए विवादित बयान पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- तुरंत गिरफ्तार किया जाए
नई दिल्लीः कर्नाटक में मौलाना तनवीर पीरा हाशिम ने हाल ही में गोहत्या पर बयान दिया। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौलाना को कथित तौर पर कहते सुना जा सकता है कि बकरीद पर गाय की कुर्बानी दी जाएगी। इस पर मौलाना की कई लोगों ने आलोचना की वहीं, अब गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने मौलाना तनवीर पीरा हाशिम की तुंरत गिरफ्तारी की मांग की है। सोशल मीडिया पर मौलाना के बयान की काफी आलोचना की जा रही है।
जावेद अख्तर ने की गिरफ्तारी की मांग
जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘धर्मनिरपेक्षता का मतलब अल्पसंख्यकों की सांप्रदायिकता को नजरअंदाज करना या सहन करना नहीं है। इस गैर जिम्मेदार और अपमानजनक मौलाना तनवीर हाशिम को बेंगलुरु में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ''
मौलाना तनवीर पीरा हाशिम ने की विवादित टिप्पणी
मौलाना तनवीर पीरा हाशिम ने ये टिप्पणी कुछ दिन पहले कर्नाटक के विजयपुरा में रमजान के दौरान कही। जब मौलाना ये बात कह रहा था तो राज्य के मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में कही थी। इसके बाद राज्य में काफी विवाद हुआ। बता दें, कर्नाटक में गोहत्या पर प्रतिबंध है। इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई हैं। भाजपा नेता एस प्रकाश ने कहा कि जद (एस)- कांग्रेस की गठबंधन सरकार को नींद से जागना चाहिए और मौलाना के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करना चाहिए।

आरएसएस-बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग
मौलाना ने उर्दू में कहा था कि, ‘मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि दो महीने में बकरीद आने वाली है। गाय के नाम पर यह शैतान शरारत करेगा। मैं आपको (मंत्री को) पहले ही बता रहा हूं ताकि गाय के साथ कोई और कुर्बानी ना हो।'' वहीं, इस मामले में आरएसएस ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
मौलाना ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
मौलाना तनवीर पीरा हाशिम ने इस पूरे मामले पर सिफाई दी। मौलाना का कहना है कि, 'उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं सुफीजम को फॉलो करता हूं,जहां पेड़ भी काटना सही नहीं माना जाता है। तो मैं इस तरह की बात कैसे कह सकता है। बिजापुर में हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ रह रहे हैं कुछ लोग माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications