उडुपी कॉलेज के वॉशरूम वीडियो कांड को होम मिनिस्‍टर ने बताया छोटी घटना, जानें NCW ने क्‍या कहा?

Udupi college restroom video: कर्नाटक के शहर उडुपी में पिछले दिनों एक कॉलेज में वॉशरूमें बनाए गए वीडियो की घटना अब राजनीतिक रंग ले चुकी हैं। उडुपी में हुई घटना को लेकर विपक्षी विपक्षी पार्टी भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेर रही है।

वहीं अब गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि एक छोटी सी घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

Home Minister Dr. G. Parameshwara

बता दें ये विवाद पिछले सप्‍ताह का है जिसमें उडुपी के एक कॉलेज में ऑप्टोमेट्री कोर्स की पढ़ाई कर रही तीन छात्राओं ने टॉयलेट में एक अपनी क्‍लॉसमेट का कथित तौर पर वॉशरूम में वीडियोग्राफी की थी। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तीनों को सस्‍पेंड कर दिया था। इस संबंध में उडुपी पुलिस ने तीन लड़कियों और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
वहीं इस घटना के एक सप्‍ताह बाद मामला तूल पकड़ने पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने इस घटना को 'छोटी' बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं लेकिन तब किसी ने राजनीति नहीं की। इसके साथ ही गृह मंत्री परमेश्‍वर ने विपक्षी पार्टी भाजपा पर ओछी राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।

जी परमेश्‍वर ने इसे छोटी सी घटना बताते हुए कहा ये दोस्‍तों के बीच हुई छोटी सी घटना है, रिपोर्ट में बताया गया है कि ये दोस्तों के बीच हुआ। क्या इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना चाहिए और राजनीतिक रंग दिया जाना चाहिए?

परमेश्वर ने इसके साथ ही सवाल किया कि अगर इससे आगे कोई आपराधिक गतिविधि हुई है और शिकायत दी गई है तो यह पुलिस विभाग के अधिकार क्षेत्र में आएगा। हालांकि इस मामले में ना तो कोई शिकायत है और न ही कुछ और है।

NCW ने इस मामले को लेकर बोली ये बात

वहीं NCW (राष्ट्रीय महिला आयोग) की सदस्य खुशबू सुंदर ने भी गुरुवार को बताया कि ये अफवाह है कि शौचालयों में छिपे हुए कैमरे थे। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। गलत वीडियो चलाए जा रहे हैं। यह एक संस्था है इसलिए यहां कोई छिपे हुए कैमरे नहीं हो सकते। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा पुलिस विभाग की ओर से जांच और हमारी ओर से जांच जारी रहेगी और हम जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+