कर्नाटक सरकार ने IMA पोंजी केस की जांच CBI को सौंपी
नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार ने आईएमए पोंजी स्कैम केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इससे पहले इस केस की जांच एसआईटी कर रही थी। एसआईटी ने इसी महीने करोड़ों की ठगी करने वाले पोंजी स्कैम का सरगना मंसूर खान के घर बने स्वीमिंग पूल में 303 किलो नकली सोना बरामद किया था। एसआईटी ने अपने बयान में कहा था कि पोंजी स्कीम चलाने वाले मोहम्मद मंसूर खान लोगों को सोना दिखाकर लोगों से कंपनी में निवेश करने के लिए बोलते थे।

बता दें कि खान देश से फरार हो गया था। देश से फरार होने से पहले उसने नकली सोने की छड़ों को छुपाकर रख दिया था। अब एसआईटी ने इस जगह पर छापेमारी कर 5,880 छड़े बरामद की, जिनका वजन 303 किलोग्राम है। प्रवर्तन निदेशालय ने आईएमए ज्वेल्स के मालिक को पिछले महीने दिल्ली में गिरफ्तार किया था।
अधिकारियों ने कहा कि आईएमए के निदेशकों निजामुद्दीन और वसीम ने जून की शुरुआत में खान के निर्देश पर अपार्टमेंट की छत पर से सोने का पानी चढ़े तांबे के बिस्कुट हटा दिए थे। ये बिस्किट छत पर स्थित एक स्विमिंग पूल को भरने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मोटर के लिए बनाए गए एक घेरे में पाया गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा था कि उन्हें संदेह है कि निजामुद्दीन या वसीम ने असली सोने का आदान-प्रदान किया होगा और इसे नकली बिस्किट से बदल दिया होगा।
यह कुल 1500 करोड़ का घोटाला है। इस घोटाले में आई मॉनिटरी अडवाइजर (IMA) के संस्थापक मोहम्मद मंसूर खान पर मुस्लिमों को इस्लामिक बैंक के नाम पर करीब 30 हजार चूना लगाने का आरोप है। मोहम्मद मंसूर करीब 1500 करोड़ की धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया था। मंसूर खान ने लोगों से स्कीम में पैसा लगाने पर मोटे पैसे वापस आने का वादा किया गया था, लेकिन लोगों के साथ धोखा हुआ।
यह भी पढ़ें- INX Media case: हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पी. चिदंबरम
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट












Click it and Unblock the Notifications