कर्नाटक में कोरोना के कारण लगा नाइट कर्फ्यू हटा, 7 महीने से लागू था नियम
कर्नाटक में कोरोना के कारण लगा नाइट कर्फ्यू हटा, 7 महीने से लागू था नियम
बेंगलुरू, 05 नवंबर: कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से लगा नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। कर्नाटक में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू पिछले सात महीनों से लगा हुआ था। लगभग सात महीनों के बाद कर्नाटक में नाइटलाइफ अब वापस आएगी। कोविड तकनीकी सलाहकार समिति की सलाह के बाद कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। हालांकि राज्य सरकार ने पहले सूचना दी थी कि 8 नवंबर के बाद रात का कर्फ्यू हटाया जाएगा लेकिन ये फैसला पहले ही ले लिया गया। कर्नाटक में कोरोना की वजह यही एक मात्र प्रतिबंध लगा हुआ था।

राज्य में अन्य सभी प्रमुख प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। कोविड तकनीकी सलाहकार समिति ने यह फैसला कोरोना संक्रमण प्रसार को कम होते देखकर लिया है। जिसमें सबसे अहम कोरोना का नया वेरिएंट AY 4.2 का प्रभाव भी शामिल है। ये वेरिएंट डेल्टा प्लस का ही एक वेरिएंट है।
Karnataka government withdraws night curfew that was enforced due to COVID19 pic.twitter.com/KJ4ar6BnA7
— ANI (@ANI) November 5, 2021
कोविड तकनीकी सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ एमके सुदर्शन ने कहा, कोविड की स्थिति में काफी सुधार हुआ है क्योंकि महामारी की लहर बेसलाइन से टकरा रही है। जबकि महामारी के प्रसार को रोकने के उपायों के साथ-साथ आर्थिक सुधार सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। हमने अपने सर्वे में पाया है कि नाइट कर्फ्यू को हटाने का वक्त आ गया है। इसलिए हमने सरकार से कहा है कि 8 नवंबर तक इसे हटा सकते हैं
तत्कालीन बीएस येदियुरप्पा सरकार के तहत 10 अप्रैल से कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लगा था। समिति की सिफारिश की पुष्टि करते हुए पिछले हफ्ते स्वास्थ्य प्रमुख सचिव टीके अनिलकुमार ने कहा था कि सिफारिश को आपदा प्रबंधन विंग को उसकी राय के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications