कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल की किताब से RSS संस्थापक केबी हेडगेवार के चैप्टर को हटाया

Karnataka Government Drops KB Hedgewar Chapter School Textbooks: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला किया है। कर्नाटक सरकार ने स्कूल की किताब से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के संस्थापक केबी हेडगेवार के चैप्टर को हटा दिया है।

शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक कैबिनेट ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों से आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार के अध्याय को हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सप्लीमेंट्री टेक्स्टबुक को संशोधित परिवर्तन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नई पाठ्यपुस्तकों की प्रिंटिंग नहीं की जाएगी।

कर्नाटक सरकार ने स्कूल की किताब से RSS संस्थापक केबी हेडगेवार के चैप्टर को हटाया

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने कर्नाटक में स्कूली बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सब कुछ किया है। हमने केबी हेडगेवार के चैप्टर को हटाने का फैसला किया है, जो पिछली भाजपा सरकार द्वारा शामिल किए गए थे। शिक्षा मंत्री बंगारप्पा ने कहा कि सरकार ने पुराने पाठ्यक्रम को फिर से शुरू किया है, जिसे कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया था।

पिछली सरकार ने पाठ्यक्रम में कुछ समावेशन और बहिष्करण किए हैं। हमने सभी परिवर्तनों को हटा दिया है। पुराने पाठ्यक्रम को फिर से प्रस्तुत किया है। बदलाव के साथ सप्लीमेंट्री किताब अगले 10 से 15 दिनों में स्कूलों में पहुंच जाएंगी।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस को सत्‍ता संभाले हुए चार सप्‍ताह ही हुए हैं। कर्नाटक कैबिनेट एक बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए अहम फैसलों को रद्द भी कर दिया है। गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग के अचानक बाद कांग्रेस ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को खत्‍म कर दिया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में सभी स्कूल-कालेजों में वंदना के साथ संविधान की प्रस्‍तावना पढ़ना किया गया अनिवार्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+