#karnatakafloortest: विधायकों से डील करने पहुंचा था भाजपा नेता का बेटा, कांग्रेस नेताओं ने पकड़ा
बेंगलुरू। कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह तकरार अगले स्तर पर पहुंचती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल जिस वक्त कांग्रेस के विधायक शुक्रवार रात इगल्टन रिजॉर्ट से बाहर निकल रहे थे उसी वक्त जगदीश कट्टा जोकि कट्टा सुब्रमण्यम नायडू के बेटे हैं वह भी इस रिजॉर्ट के लॉउंज एरिया में थे, इसी दौरान कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने व अन्य ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि जगदीश कट्टा इस रिजॉर्ट में कांग्रेस विधायकों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए पहुंचे थे, तभी डीके सुरेश और अन्य नेताओं ने उन्हें घेर लिया। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह रिजॉर्ट के भीतर कट्टा सुब्रमण्यम नायडू के एक करीबी को मौके पर 15-20 लोगों ने घेर लिया है, जिसके बाद वह कट्टा सुब्रमण्यम को फोन करके उसे बचाने की बात करता है, जिसके थोड़ी देर बाद वह वहां से बच निकलता है। हालांकि इस वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज येदुरप्पा सरकार को शाम 4 बजे अपना बहुमत साबित करने को कहा गया है। एक तरफ जहां भाजपा ने 100 फीसदी बहुमत साबित करने का भरोसा जताया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने दावा किया है कि नंबर उसके पक्ष में है। भाजपा को सदन में मुंह की खानी पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- #KarnatakaFloorTest: कांग्रेस-जेडीएस का मास्टर स्ट्रोक, मुश्किल करेगा भाजपा की राह












Click it and Unblock the Notifications